SI भर्ती रद्द करने की मांग पर गरमाई सियासत: मदन राठौड़ ने बेनीवाल और डोटासरा को बताया ‘नाटकबाज’, युवाओं के हित में दिया बड़ा बयान

SI भर्ती रद्द करने की मांग पर गरमाई सियासत: मदन राठौड़ ने बेनीवाल और डोटासरा को बताया ‘नाटकबाज’, युवाओं के हित में दिया बड़ा बयान

रिपोर्ट: टेलीग्राफ टाइम्स ब्यूरो
Edited By : गौरव कोचर 
टेलीग्राफ टाइम्स
जून 28,2025

डीडवाना/सीकर।
राजस्थान की राजनीति में एसआई भर्ती परीक्षा 2021 को लेकर जारी विवाद के बीच भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने शुक्रवार को बड़ा बयान दिया है। डीडवाना में आयोजित ‘काला दिवस’ कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वे सीकर जिले के लोसल गांव पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने हनुमान बेनीवाल और गोविंद सिंह डोटासरा पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें “नाटकबाज” करार दिया और साफ कहा कि—”एसआई भर्ती रद्द कर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।”

‘काला दिवस’ पर कांग्रेस पर निशाना

आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में राठौड़ ने कांग्रेस को संविधान की “हत्यारण” करार देते हुए कहा कि—

“कांग्रेस ने आपातकाल के समय संविधान की धज्जियां उड़ाई थीं। भाजपा संविधान के प्रति निष्ठावान है और उसके हर अक्षर का पालन कर रही है।”

लोसल में हुआ जोरदार स्वागत

Images by aparichitsource

डीडवाना कार्यक्रम के बाद जब मदन राठौड़ देर रात सीकर जिले के लोसल गांव के बस स्टैंड पर पहुंचे, तो वहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने साफा व दुपट्टा पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने सरकार में संभावित मंत्रिमंडल फेरबदल को लेकर विधायक गोवर्धन वर्मा को शामिल करने की मांग भी रखी।

एसआई भर्ती पर दिया बड़ा बयान

हाल ही में हनुमान बेनीवाल की ओर से एसआई भर्ती परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए राठौड़ ने दो टूक कहा कि—

“बेनीवाल को कानून की समझ नहीं है। जो युवा ईमानदारी से परीक्षा देकर चयनित हुए हैं, उनके साथ अन्याय नहीं हो सकता। परीक्षा रद्द करने की मांग सरासर गलत है। जहां गड़बड़ी हुई है, उसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए।”

डोटासरा पर भी निशाना

गोविंद सिंह डोटासरा के हालिया बयानों पर भी पलटवार करते हुए राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस के नेता केवल सियासी नाटक कर रहे हैं। भाजपा सरकार युवाओं के भविष्य के साथ कोई समझौता नहीं करेगी।

भीड़ में दिखा जोश

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे। राठौड़ के समर्थन में नारेबाजी हुई और पार्टी में उनके नेतृत्व को लेकर उत्साह देखा गया।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने एसआई भर्ती को लेकर स्पष्ट संदेश देते हुए यह जता दिया है कि ईमानदार युवाओं के भविष्य के साथ कोई खिलवाड़ नहीं होगा। वहीं कांग्रेस और आरएलपी को आड़े हाथों लेते हुए सियासत में गर्मी और बढ़ा दी है।

 

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

​’विकसित भारत-जीरामजी योजना’ केवल रोजगार नहीं, स्थायी आजीविका की गारंटी: विजय सिंह

​'विकसित भारत-जीरामजी योजना' केवल रोजगार नहीं, स्थायी आजीविका की...