#NextGenGST से महिलाओं, किसानों, छोटे उद्यमियों और मध्यमवर्गीय परिवारों को सीधी राहत : अन्नपूर्णा देवी
नई दिल्ली, 05 सितम्बर 2025 , गणेश शर्मा। टेलीग्राफ टाइम्स
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लिए गए जनकल्याणकारी निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि #NextGenGST हर घर की अर्थव्यवस्था को सशक्त करने के साथ-साथ महिलाओं, किसानों, छोटे उद्यमियों और मध्यमवर्गीय परिवारों को सीधी राहत प्रदान करेगा। यह कदम ईज़ ऑफ लिविंग के सपने को साकार करने की दिशा में एक बड़ा परिवर्तन साबित होगा।
अन्नपूर्णा देवी ने केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर की गई एक पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा –
“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लिया गया यह जनकल्याणकारी निर्णय हर घर की अर्थव्यवस्था को सशक्त करेगा। #NextGenGST से महिलाओं, किसानों, छोटे उद्यमियों और मध्यमवर्गीय परिवारों को सीधी राहत मिलेगी और #EaseOfLiving का सपना साकार होगा।”
इस घोषणा से सरकार का उद्देश्य आमजन को प्रत्यक्ष आर्थिक लाभ पहुंचाना और कर प्रणाली को सरल बनाकर जीवन को सहज बनाना है।

