CST आयुक्तालय जयपुर की बड़ी कार्रवाई: अवैध गतिविधियों पर ताबड़तोड़ प्रहार, दर्जनों गिरफ्तार

CST आयुक्तालय जयपुर की बड़ी कार्रवाई: अवैध गतिविधियों पर ताबड़तोड़ प्रहार, दर्जनों गिरफ्तार

| गौरव कोचर

जयपुर, दिसंबर 2025।
पुलिस आयुक्त जयपुर श्री सचिन मित्तल के मार्गदर्शन में, विशेष पुलिस आयुक्त (ऑपरेशन्स) श्री राहुल प्रकाश के निर्देशन तथा पुलिस उपायुक्त (अपराध) श्री अभिजीत सिंह की निकट सुपरविजन में C.S.T. आयुक्तालय, जयपुर की टीम ने माह नवम्बर 2025 के दौरान अवैध गतिविधियों, अपराधियों एवं संगठित अपराध पर व्यापक कार्रवाई करते हुए उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। टीम ने विभिन्न श्रेणियों के अपराधों में कुल दर्जनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया तथा बड़ी मात्रा में अवैध सामग्री बरामद की।

1. अवैध हथियार तस्करों पर कड़ी कार्रवाई – 03 प्रकरण दर्ज

CST टीम ने संगठित अवैध हथियार तस्करी पर शिकंजा कसते हुए अलग-अलग थानों में तीन कार्यवाहियां कीं।
मुख्य उपलब्धियां —

  • 03 पिस्टल एवं 23 जिंदा कारतूस बरामद।
  • करणी विहार, रामनगरिया एवं रामगंज थानों में प्रकरण पंजीबद्ध।
  • आरोपी मोहित जोगी, आदाज बैरवा, शारिक कुरेशी, नवेद शेख एवं सूर्यप्रताप सिंह गिरफ्तार।

2. अवैध हुक्का बार पर कार्रवाई – 10 प्रकरण दर्ज

जयपुर शहर में अवैध रूप से संचालित हुक्का बारों पर सख्ती बरती गई।
बरामदगी एवं कार्रवाई —

  • 10 प्रकरण कायम।
  • 34 हुक्का सेट, भारी मात्रा में फ्लेवर व अन्य सामग्री बरामद।
  • 16 व्यक्ति गिरफ्तार, 20 कोटपा चालान जारी।

3. अवैध मादक पदार्थ तस्करों का खुलासा – 08 प्रकरण दर्ज

मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त गिरोहों पर कड़ा प्रहार किया गया।
बरामद मादक पदार्थ —

  • स्मैक – 61.17 ग्राम
  • कोकीन – 35.54 ग्राम
  • एम.डी. – 12.3 ग्राम
  • अफीम – 260 ग्राम
  • चरस – 60 ग्राम

उपलब्धि — कुल 11 आरोपी गिरफ्तार, जिनमें 5 विदेशी नागरिक भी शामिल।

4. वांछित व ईनामी अपराधियों पर कार्रवाई

CST टीम ने फरार अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाते हुए—

  • ₹40,000 ईनामी राशि वाले 12 अपराधियों/स्थाई वारंटियों को दस्तयाब किया।

5. प्रतिबंधित ई-सिगरेट विक्रेताओं पर सख्त कार्रवाई

अवैध ई-सिगरेट की बिक्री पर रोक लगाने हेतु—

  • 06 थानों में प्रकरण दर्ज
  • 200 से अधिक ई-सिगरेट जब्त।
  • 06 आरोपी गिरफ्तार

6. BSNL लाइन केबल चोरी गिरोह का पर्दाफाश

केबल चोरी कर बड़ी हानि पहुंचाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ।
मुख्य उपलब्धियां —

  • 06 आरोपी गिरफ्तार
  • 723 किलो प्लास्टिक केबल आवरण एवं 500 किलो कॉपर वायर बरामद।
  • गिरोह के मास्टरमाइंड शहादत शेख उर्फ शहजाद को पश्चिम बंगाल के मालदा से गिरफ्तार किया गया।

7. वैशाली नगर थाना क्षेत्र में लूट का खुलासा

थाना वैशाली नगर में दर्ज प्रकरण संख्या 459/2025 की गुत्थी सुलझाते हुए—

  • आरोपी आनंद सिंह पुत्र श्याम सिंह एवं समीर खान पुत्र सद्दीक खान को गिरफ्तार किया गया।

CST आयुक्तालय जयपुर की इन समन्वित और रणनीतिक कार्यवाहियों ने यह साबित किया है कि शहर में अवैध गतिविधियों, हथियारों, मादक पदार्थों, अवैध व्यापार तथा संगठित अपराध पर नियंत्रण हेतु पुलिस प्रशासन पूर्ण रूप से सक्रिय है। इन कार्रवाइयों ने न केवल अपराधियों में भय पैदा किया है, बल्कि शहर में सुरक्षा के प्रति नागरिकों के विश्वास को भी मजबूत किया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

वंचित वर्गों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध राज्य सरकार: मुख्यमंत्री

जयपुर, 13 अगस्त/ सुनील शर्मा,/राज्य सरकार वंचित वर्गों के...