69वीं जिला स्तरीय तीरंदाजी खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, 79 बालक-बालिकाएँ सम्मानित
17 सितम्बर 2025, लोकेंद्र सिंह शेखावत, टेलीग्राफ टाइम्स।
जयपुर। डिग्गी मालपुरा रोड स्थित अचरावाला के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को 69वीं जिला स्तरीय तीरंदाजी खेलकूद प्रतियोगिता का समापन समारोह आयोजित किया गया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या सुष्मा पारिक ने बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रभाती लाल जाट एवं विशिष्ट अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता सत्यनारायण शर्मा उपस्थित रहे।
79 खिलाड़ियों को सम्मान
समापन अवसर पर 17 से 19 वर्ष आयु वर्ग के 79 बालक-बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।
अतिथियों का संबोधन
भाजपा नेता सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि खेल मानव जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। खेलों से नई प्रतिभाएँ सामने आती हैं, जो आगे चलकर देश और प्रदेश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करती हैं।
मुख्य अतिथि प्रभाती लाल जाट ने कहा कि खेलों से शारीरिक और मानसिक विकास के साथ-साथ सामाजिक विकास भी होता है। खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने से आत्मविश्वास, टीम भावना और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है।
विशिष्ट उपस्थितियाँ
इस अवसर पर भामाशाह महेश शर्मा, पहलाद शर्मा, उपसरपंच प्रतिनिधि गोपाल शर्मा, महावीर जैन, बी.एल. बागड़ा, महेंद्र सिंह पंवार, सीमा निमावत, मीश्रिलाल अवस्थी, विष्णु शर्मा, निशा जैन सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
