5,000 रुपये का इनामी और शातिर बदमाश आसिफ खान गिरफ्तार, 5 महीने से चल रहा था फरार

गौरव कोचर/जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पत्रकार कॉलोनी थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 5,000 रुपये के इनामी और शातिर वांछित आरोपी आसिफ खान को गिरफ्तार किया है। आरोपी बीते 5 महीनों से लगातार फरार चल रहा था और अपनी पहचान छिपाकर अलग-अलग स्थानों पर फरारी काट रहा था।

​मामले की जानकारी देते हुए पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) राजर्षि राज ने बताया कि राजस्थान पुलिस महानिदेशक और जयपुर पुलिस आयुक्त के मार्गदर्शन में वांछित व इनामी अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) ललित कुमार शर्मा के निर्देशन और सहायक पुलिस आयुक्त (मानसरोवर) हेमेन्द्र शर्मा के निकट सुपरविजन में पत्रकार कॉलोनी थाना पुलिस की विशेष टीम का गठन किया गया था।

​गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और खुफिया सूचनाओं (आसूचना) के आधार पर कार्रवाई करते हुए प्रकरण संख्या 94/2026 (धारा 115(2), 126(2), 127(2), 119(1), 308(2), 61(2) बीएनएस, दिनांक 16.04.2026) में वांछित आरोपी आसिफ खान (30 वर्ष) पुत्र फिरोज खान, निवासी मोहल्ला तलैया कोठी, थाना निहालगंज, जिला धौलपुर को धर दबोचा। आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) द्वारा 5,000 रुपये की इनाम राशि घोषित की गई थी।

​कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम:

कविता यादव (थानाधिकारी/पु.नि.), मुकेश चन्द्र (उ.नि.), जिनेन्द्र (कानि. 6405), मुकेश यादव (कानि. 9798) एवं दिनेश कुमार (कानि. 3569)।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का सख्त एक्शन: 488 मामले दर्ज, 78 आरोपी गिरफ्तार

जयपुर/ गौरव कोचर/राजस्थान में अन्य राज्यों से होने वाली...