5 साल से फरार ₹5,000 का इनामी बदमाश अरशद खान गिरफ्तार, जयपुर की सिंधीकैम्प थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता

जयपुर/ गौरव कोचर/राजस्थान पुलिस द्वारा वांछित व इनामी अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जयपुर (पश्चिम) की सिंधीकैम्प थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने 5 साल से फरार चल रहे ₹5,000 के इनामी अभियुक्त अरशद खान को गिरफ्तार कर लिया है।

​पुलिस उपायुक्त (जयपुर पश्चिम) प्रशांत किरण (IPS) के अनुसार, यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश कुमार गुप्ता एवं सहायक पुलिस आयुक्त (सदर) धर्मवीर सिंह के निकट सुपरविजन में सिंधीकैम्प थानाधिकारी व पुलिस निरीक्षक वंदना नरूला के नेतृत्व में गठित विशेष टीम द्वारा की गई।

​क्या है पूरा मामला?

​पुलिस थाना सिंधीकैम्प में वर्ष 2021 में दर्ज प्रकरण संख्या 99/2021 (धारा 420, 406 आईपीसी) में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी पर कार्यालय पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम द्वारा ₹5,000-₹5,000 के इनाम की घोषणा की गई थी।

​पुलिस टीम ने कड़े प्रयास और आसूचना संकलन (Intelligence Gathering) के आधार पर 10 अगस्त 2026 को 5 साल से फरार चल रहे दो इनामी अभियुक्तों—लुकमानुदीन और जुनैद—को गिरफ्तार किया था। दोनों से गहन पूछताछ के बाद तीसरे मुख्य अभियुक्त अरशद खान के बारे में महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिसके आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे भी धर दबोचा। पुलिस अब गिरफ्तार अभियुक्तों से आगे का अनुसंधान कर रही है।

​गिरफ्तार आरोपी का विवरण:

    • नाम: अरशद खान (उम्र 37 वर्ष), पिता: सिमरू, जाति: मेव मुसलमान
    • निवासी: गांव जिवणवास, पुलिस थाना खोह, जिला डीग

विशेष योगदान: इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी में हेड कांस्टेबल बुद्धराम (1340) और कांस्टेबल भागीरथ (7819) की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।

 

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम:

​वंदना नरूला (पु०नि० थानाधिकारी), रामनरेश सिंह (एएसआई), बुद्धराम (एचसी 1340) एवं भागीरथ (कानि 7819)।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

जयपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 22 साल पुराने मामले में फरार स्थाई वारंटी मोहम्मद आसिफ गिरफ्तार

जयपुर/ गौरव कोचर/पुलिस थाना विद्याधर नगर ने स्थाई वारंटियों...