जयपुर/ नरेश गुनानी/राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 की प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में जयपुर जिला कलेक्ट्रेट में बुधवार को जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति प्रधान और पंचायत समिति सदस्य पदों के आरक्षण निर्धारण एवं श्रेणीवार आवंटन के लिए लॉटरी निकाली गई। प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ राजस्थान पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 9 के तहत संपन्न की गई।
जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) संदेश नायक के अनुसार, जयपुर जिला परिषद के कुल 57 वार्डों और जिले की 22 पंचायत समितियों के प्रधान पदों की आरक्षण स्थिति स्पष्ट कर दी गई है। अगले चरण में 24 सितम्बर को उपखंड स्तर पर ग्राम पंचायतों के सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए आरक्षण लॉटरी निकाली जाएगी।
जिला परिषद सदस्य: 57 वार्डों का आरक्षण विवरण
जिला परिषद के कुल 57 वार्डों में से 28 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं:
- सामान्य वर्ग (कुल 29 पद):
- महिला (14 पद): वार्ड संख्या 2, 5, 6, 9, 11, 15, 17, 19, 20, 25, 26, 31, 39 एवं 53
- पुरुष/सामान्य (15 पद): वार्ड संख्या 3, 4, 7, 12, 14, 16, 18, 28, 30, 33, 35, 48, 52, 54 एवं 55
- अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC – कुल 10 पद):
- महिला (5 पद): वार्ड संख्या 1, 8, 10, 43 एवं 51
- पुरुष (5 पद): वार्ड संख्या 21, 22, 45, 56 एवं 57
- अनुसूचित जाति (SC – कुल 10 पद):
- महिला (5 पद): वार्ड संख्या 23, 27, 32, 36 एवं 42
- पुरुष (5 पद): वार्ड संख्या 13, 24, 29, 34 एवं 40
- अनुसूचित जनजाति (ST – कुल 8 पद):
- महिला (4 पद): वार्ड संख्या 41, 44, 46 एवं 47
- पुरुष (4 पद): वार्ड संख्या 37, 38, 49 एवं 50
22 पंचायत समितियों में प्रधान पद का आरक्षण
जिले की 22 पंचायत समितियों में प्रधान पद के लिए कुल 11 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हुई हैं।