जयपुर नगर निगम चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न: 63.55% रहा मतदान, लोकतंत्र के महापर्व में दिग्गजों से लेकर आमजन तक ने निभाई भागीदारी

जयपुर/ नरेश गुनानी/नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के द्वितीय चरण के तहत नगर निगम जयपुर के सभी 150 वार्डों में मतदान शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। शहर भर के मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं में खासा उत्साह देखा गया और कुल 63.55 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

​लोकतंत्र को सुदृढ़ बनाने के इस अभियान में उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, उद्योग, खेल एवं युवा मामलात मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और हवामहल विधायक बालमुकुंदाचार्य सहित कई प्रमुख जनप्रतिनिधियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और दिव्यांग मतदाताओं ने भी बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा लिया।

​निर्वाचन आयुक्त और जिला कलक्टर ने किया मतदान, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने वैशाली नगर स्थित खण्डेलवाल वैश गर्ल्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मतदान केंद्र पर वोट डाला। मतदान के बाद उन्होंने सेल्फी प्वाइंट पर अमिट स्याही का निशान दिखाते हुए तस्वीर खिंचवाई और रिव्यू वॉल पर अपना संदेश लिखा। उन्होंने शहर की नई सरकार चुनने में भागीदारी निभाने वाले सभी नागरिकों का आभार व्यक्त किया।

​जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर संदेश नायक ने सुबह ही करधनी शॉपिंग सेंटर के पास स्थित ऋषिकुल विजय स्कूल मतदान केंद्र (कक्ष संख्या-1) पर मताधिकार का उपयोग किया। इसके बाद उन्होंने दिनभर शहर के विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था, मतदान प्रक्रिया और मतदाताओं की सुविधाओं का निरंतर जायजा लिया। चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए उन्होंने मतदाताओं, निर्वाचन कार्मिकों और पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

​दिनभर बढ़ता रहा मतदान का ग्राफ

मतदान की शुरुआत से ही केंद्रों पर कतारें लगनी शुरू हो गई थीं, जो शाम तक जारी रहीं:

  • ​प्रातः 10:00 बजे तक: 16.20%
  • ​दोपहर 1:00 बजे तक: 37.36%
  • ​दोपहर 3:00 बजे तक: 48.89%
  • ​शाम 6:00 बजे तक: 62.74%
  • ​अंतिम कुल मतदान: 63.55%

​वार्डवार मतदान के आंकड़े

विभिन्न वार्ड समूहों में मतदान का प्रतिशत इस प्रकार रहा:

वार्ड समूह

मतदान प्रतिशत

वार्ड 1 से 22

63.32%

वार्ड 23 से 37

64.39%

वार्ड 38 से 58

57.85%

वार्ड 59 से 72

61.87%

वार्ड 73 से 87

57.86%

वार्ड 88 से 103

57.28%

वार्ड 104 से 115

67.44%

वार्ड 116 से 132

72.20%

वार्ड 133 से 147

68.85%

वार्ड 148 से 150

81.45%

वार्ड 148 से 150 के क्षेत्र में मतदाताओं ने सर्वाधिक उत्साह दिखाते हुए 81.45 प्रतिशत मतदान किया, जबकि वार्ड 116 से 132 के क्षेत्र में भी 72.20 प्रतिशत का उच्च मतदान स्तर दर्ज किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र: सड़कों के विकास के लिए 4.24 करोड़ रुपये की सौगात, विधानसभा अध्यक्ष के प्रयासों को मिली गति

अजमेर/ नरेश गुनानी/राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के निरंतर...