31 अक्टूबर को होगा सघन एनसीडी स्क्रीनिंग अभियान

31 अक्टूबर को होगा सघन एनसीडी स्क्रीनिंग अभियान

उच्च रक्तचाप, मधुमेह और कैंसर जैसी गैर-संचारी बीमारियों की होगी जांच

नरेश गुनानी •

जयपुर, 27 अक्टूबर 2025।
जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देशानुसार जयपुर जिले में आगामी 31 अक्टूबर को एक दिवसीय सघन एनसीडी (गैर-संचारी रोग) स्क्रीनिंग अभियान आयोजित किया जाएगा। इस अभियान के तहत आमजन की उच्च रक्तचाप, मधुमेह, कैंसर और अन्य गैर-संचारी बीमारियों की जांच की जाएगी।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर प्रथम डॉ. रवि शेखावत और जयपुर द्वितीय डॉ. मनीष मित्तल ने बताया कि जिला कलक्टर के निर्देशानुसार जिले के सभी सरकारी चिकित्सा संस्थानों में इस अभियान का आयोजन किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग अपने स्वास्थ्य की जांच करवा सकें।

उन्होंने बताया कि हाल के वर्षों में गैर-संचारी रोगों में उल्लेखनीय वृद्धि देखी जा रही है। विशेषकर मधुमेह के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, इसलिए इसके शुरुआती लक्षणों को कभी नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए। मधुमेह के प्रमुख लक्षणों में धुंधली दृष्टि, भूख में वृद्धि, घावों का देर से भरना, थकान, लगातार प्यास लगना, अचानक वजन कम होना और बार-बार पेशाब आना शामिल हैं।

अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि वे “अपने स्वास्थ्य की जिम्मेदारी स्वयं लें” और 31 अक्टूबर को अपने नजदीकी चिकित्सा संस्थान में पहुंचकर गैर-संचारी बीमारियों (NCD) की स्क्रीनिंग अवश्य करवाएं। इस अभियान का उद्देश्य प्रारंभिक स्तर पर ही बीमारियों की पहचान कर लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

अचल संपत्ति लेन-देन में SFT अनुपालन को सुदृढ़ करने के लिए आयकर निदेशालय का आउटरीच कार्यक्रम आयोजित

जयपुर/ नरेश गुनानी/ आयकर निदेशालय (खुफिया एवं आपराधिक अन्वेषण...