24 साल से फरार स्थायी वारंटी मुरली कुमार गिरफ्तार, दहेज प्रताड़ना मामले में महिला थाना जयपुर उत्तर की कार्रवाई

जयपुर / गौरव कोचर/निकाय आम चुनाव 2026 को लेकर वांछित अपराधियों, स्थायी वारंटियों, उद्घोषित अपराधियों (PO), 299 सीआरपीसी में वांछित आरोपियों और इनामी बदमाशों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जयपुर उत्तर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। महिला थाना जयपुर उत्तर की पुलिस टीम ने दहेज प्रताड़ना के मामले में पिछले 24 वर्षों से फरार चल रहे स्थायी वारंटी मुरली कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

​उच्चाधिकारियों के निर्देशन में बनी विशेष टीम

पुलिस उपायुक्त जयपुर (उत्तर) करन शर्मा (आईपीएस) के अनुसार, चुनाव के मद्देनजर जिले के सभी थानाधिकारियों को वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए थे। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (सिकाउ) जयपुर उत्तर देवेंद्र सिंह के सुपरविजन में महिला थानाधिकारी पुलिस निरीक्षक सुषमा कुमारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम में हेड कांस्टेबल जगदीश नारायण (392), हेड कांस्टेबल भागीरथ (557) और कांस्टेबल डूंगरसी (9895) को शामिल किया गया।

​लगातार निगरानी के बाद दबोचा गया आरोपी

गठित टीम ने वांछित अपराधियों की गतिविधियों पर तकनीकी व आसूचना के आधार पर निरंतर निगरानी रखी। पुलिस टीम ने 6 सितंबर 2026 को दबिश देकर 24 साल से फरार चल रहे स्थायी वारंटी मुरली कुमार को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

​आरोपी की पहचान:

  • ​नाम: मुरली कुमार (उम्र 56 वर्ष)
  • ​पिता का नाम: स्वर्गीय डेटाराम (जाति सिंधी)
  • ​मूल पता: मकान नंबर 69, सिंधी कॉलोनी, चांदनी चौक, पुलिस थाना झोटवाड़ा, जयपुर
  • ​विदेश का पता: 52 चर्च स्ट्रीट, बेलीज सिटी, बेलीज, सेंट्रल अमेरिका
  • ​हाल निवास: बी-32, शेखावटी नगर, सीकर रोड, जयपुर

​हेड कांस्टेबल जगदीश नारायण की रही अहम भूमिका

पुलिस के अनुसार, आरोपी धारा 299 सीआरपीसी के तहत लंबे समय से वांछित था और अपनी पहचान छिपाकर गिरफ्तारी से बच रहा था। इस पूरी कार्रवाई और गिरफ्तारी में हेड कांस्टेबल जगदीश नारायण (392) की विशेष भूमिका रही। पुलिस अब आरोपी से अग्रिम कानूनी प्रक्रिया पूरी करने में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related