21 प्रतिभाओं का सम्मान, क्षत्रिय फाउंडेशन राजस्थान ने किया भव्य आयोजन
संपादन: लोकेन्द्र सिंह शेखावत | टेलीग्राफ टाइम्स
जयपुर, 22 अगस्त। क्षत्रिय फाउंडेशन राजस्थान के तत्वावधान में रोटरी भवन, जयपुर में स्नेह मिलन एवं वरिष्ठजन सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में राजस्थान के विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

समारोह के संयोजक मोतीसिंह नाथावत ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इसमें सेवानिवृत्त वरिष्ठ आईएएस राजेश्वर सिंह, मेजर जनरल आशु सिंह लाझङी, सेवानिवृत्त आईएएस विक्रम सिंह चौहान, सेवानिवृत्त आरएएस शक्ति सिंह सिसोदिया, कर्नल रघुराज सिंह नाथावत, अतिरिक्त निदेशक पर्यटन दिलीप सिंह राठौड़ और होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान के संरक्षक सुरेंद्र सिंह शाहपुरा मुख्य अतिथि रहे।
समारोह में 21 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इनमें शहीद के पिता विजय सिंह जुनसिया, योगेंद्र सिंह राठौड़, भूपेंद्र सिंह खाचरियावास, घीसू सिंह नाथावत (जयपुर), महेंद्र सिंह राठौड़ (अजमेर), वीरेन्द्र सिंह शक्तावत (कोटा), विक्रम सिंह नाथावत एडवोकेट (जोधपुर), डॉ. जय सिंह राठौड़ (जैसलमेर), अभिमन्यु सिंह भदोरिया (श्रीगंगानगर), रामसिंह राजावत (टोंक), प्रशांतपाल सिंह जादौन (करौली), नरपत सिंह राठौड़ (नागौर), डॉ. संजय सिंह (शाहपुरा), गजेंद्र सिंह खंगारोत, शंकर सिंह खंगारोत, महेंद्र सिंह शेखावत, श्रीमती संजना सिंह (झुंझुनूं), रीटा सिंह चौहान, रुप सिंह राठौड़, ज्ञान सिंह नरुका, भंवर सिंह नरुका, राजेंद्र सिंह राजावत, हनुमान सिंह शेखावत, दोलत सिंह खंगारोत, विक्रम सिंह शेखावत और नरेंद्र सिंह निमेड़ा शामिल रहे।
इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि समाज की प्रतिभाओं और वरिष्ठजनों का सम्मान, नई पीढ़ी को प्रेरणा देने का कार्य करता है। समारोह ने सामाजिक एकता और आपसी सद्भाव का अद्भुत संदेश दिया।