2025 तक टीबी मुक्त भारतः मीरजापुर में शुरू हुआ टीबी चैंपियन अभियान

Telegraph Times
मीरजापुर:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 2025 तक भारत को टीबी मुक्त करने के संकल्प को साकार करने के लिए हर स्तर पर अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में जनपद के क्षय विभाग ने जागरूकता कार्यक्रम, टीबी रोगी खोजी अभियान और मरीजों को पोषण पोटली वितरित करने के साथ ही “टीबी चैंपियन” अभियान की शुरुआत की है।

इस अभियान के तहत स्वस्थ हो चुके मरीजों को टीबी चैंपियन बनाया जा रहा है, जो वर्तमान में इलाज करा रहे मरीजों को जागरूक कर रहे हैं। ये चैंपियन मरीजों और अन्य लोगों को अंधविश्वास से दूर रखते हुए उन्हें साहस और प्रेरणा प्रदान करेंगे।

20 दिसंबर को मझवा विकासखंड स्थित सीएचसी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में स्वस्थ हुए मरीजों को प्रशिक्षण दिया गया। क्षय विभाग के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर सतीश शंकर यादव ने उन्हें टीबी के लक्षण और सरकारी सुविधाओं की जानकारी दी। पूर्व मरीजों ने अपने अनुभव साझा करते हुए टीबी उन्मूलन में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

प्रशिक्षण के दौरान क्षय विभाग के दुर्गेश कुमार रावत, प्रदीप कुमार, आशुतोष तिवारी, राम किशोर त्रिपाठी और धनंजय प्रसाद उपस्थित रहे। इस प्रयास का उद्देश्य टीबी उन्मूलन के 2025 के लक्ष्य को समय पर हासिल करना है।

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अजमेर से गूँजेगा ‘विकसित राजस्थान’ का शंखनाद: पीएम मोदी करेंगे 23,500 करोड़ की सौगातों की बौछार

अजमेर से गूँजेगा 'विकसित राजस्थान' का शंखनाद: पीएम मोदी...