केशरवानी महिला सभा रायगढ़ का सावन उत्सव हर्षोल्लास से सम्पन्न
वृक्षारोपण, शपथ ग्रहण एवं सावन सुंदरी चयन कार्यक्रम में उमड़ी महिलाएँ
रिपोर्ट: टेलीग्राफ टाइम्स रायगढ़
By : गणपत चौहान
टेलीग्राफ टाइम्स
अगस्त 01,2025
रायगढ़, 26 जुलाई 2025।
केशरवानी महिला सभा रायगढ़ द्वारा शनिवार को सावन उत्सव, वृक्षारोपण एवं शपथ ग्रहण का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश केशरवानी महिला सभा की वरिष्ठ पदाधिकारी विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुईं, जिनमें प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सारंगढ़ निवासी श्रीमती प्रतिभा केशरवानी, श्रीमती राजेश्वरी केशरवानी तथा कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती अर्चना केशरवानी मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम की शुरुआत महर्षि कश्यप जी की पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद नगर सभा की संरक्षक, अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ और श्रीफल देकर अतिथियों का स्वागत किया।
इसके उपरांत अतिथियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया और महिला सभा के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का आकर्षण “सावन सुंदरी” चयन प्रतियोगिता रही, जिसका चयन लॉटरी पद्धति से किया गया। इस अवसर पर नगर सभा अध्यक्ष श्रीमती वीनापाणि केशरवानी को “सावन सुंदरी” के रूप में चुना गया।

अतिथियों ने महिला सभा की प्रगति, समाज की एकजुटता और रायगढ़ में समाज के उत्थान के विषय पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने महिला सभा के कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में और अधिक सामाजिक योगदान की प्रेरणा दी।
रायगढ़ महिला सभा की संरक्षक श्रीमती लक्ष्मी श्रीकिशन केशरवानी, श्रीमती दुर्गा गुप्ता, अध्यक्ष वीणा पानी केशरवानी, उपाध्यक्ष संगीता केशरवानी, सचिव अनुराधा केशरवानी, कोषाध्यक्ष परमेश्वरी केशरवानी एवं सभी सक्रिय सदस्यों ने अपना परिचय एवं विचार प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम में विशेष सहयोगी सदस्य अंजू केशरवानी, मीनाक्षी केशरवानी, आरती केशरवानी, वंदना गुप्ता, सुनीता गुप्ता, अन्नपूर्णा गुप्ता सहित अतिथि सदस्य श्रीमती बेबी केसरी (आरा, बिहार) की उपस्थिति रही।
अंत में सचिव द्वारा धन्यवाद ज्ञापन एवं उद्बोधन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। समापन के बाद उपस्थित सभी अतिथियों एवं सदस्यों को स्वल्पाहार परोसा गया।