हरियाली तीज पर जयपुर को मिला प्रदेश का पहला खनिज उद्यान

हरियाली तीज पर जयपुर को मिला प्रदेश का पहला खनिज उद्यान
जोबनेर में 11 हेक्टेयर चारागाह भूमि पर पौधारोपण, सात वर्षों तक होगी देखरेख

By : नरेश गुनानी
टेलीग्राफ टाइम्स
जुलाई 27,2025

जयपुर, 27 जुलाई।
हरियाली तीज के अवसर पर जयपुर जिले को एक नई सौगात मिली है। जोबनेर तहसील की ग्राम पंचायत बस्सी झांझड़ा के बामनियावास गांव में प्रदेश का पहला खनिज उद्यान विकसित किया गया है। यह पौधारोपण कार्यक्रम “हरियालो राजस्थान” अभियान और वन महोत्सव के तहत आयोजित किया गया।

Photo credit Telegraph Times

कार्यक्रम का आयोजन जिला परिषद जयपुर, पंचायत समिति जोबनेर, ग्राम पंचायत बस्सी झांझड़ा और खान एवं भू-विज्ञान विभाग के सहयोग से किया गया। इसमें राजस्थान स्मॉल माइंस चेजा पत्थर लीज होल्डर एसोसिएशन और राजस्थान स्टोन क्रेशर एसोसिएशन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इस खनिज उद्यान को जोबनेर की 11 हेक्टेयर चारागाह भूमि पर विकसित किया गया है। इस उद्देश्य के लिए संबंधित संगठनों के बीच एमओयू (समझौता ज्ञापन) पर हस्ताक्षर किए गए। तय किया गया है कि उद्यान का विकास और रखरखाव आगामी सात वर्षों तक एसोसिएशन द्वारा किया जाएगा, इसके बाद यह पंचायत को सौंप दिया जाएगा।

यह राज्य का ऐसा पहला खनिज उद्यान है, जिसे किसी संगठन द्वारा विकसित किया जा रहा है। इस कार्य में जिला परिषद सहित सभी संबंधित विभागों और जनप्रतिनिधियों की भागीदारी रही।

पौधारोपण कार्यक्रम में जिला परिषद के प्रतिनिधि फिरोज खान, विकास अधिकारी तारा चंद, सरपंच व ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि, खनिज विभाग के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

धरमजयगढ़ में ‘हरा सोना’ बनाम ‘गजराज’: क्या इस बार जीत पाएगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था?

गनपत चौहान  ​कुड़ेकेला/धरमजयगढ़। छत्तीसगढ़ के वनांचलों में 'हरे सोने' यानी...

भारतमाला प्रोजेक्ट: सड़क निर्माण की आड़ में बेशकीमती पेड़ों का ‘रहस्यमयी’ सफाया, डीबीएल कंपनी पर गंभीर आरोप

गनपत चौहान  ​रायगढ़/छाल। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी भारतमाला परियोजना अब...