धर्म/विशेष
महागुरु पूर्णिमा पर भगवान भवन ऋषिकेश में गुरुदेव साक्षी महाराज से प्राप्त किया दिव्य आशीर्वाद
जयपुर/ऋषिकेश।
Edited By : लोकेंद्र सिंह शेखावत
टेलीग्राफ टाइम्स
जुलाई 10,2025
गुरु-शिष्य परंपरा की अनुपम गरिमा को समर्पित महागुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर भगवान भवन, ऋषिकेश (उत्तराखंड) में दिव्य आध्यात्मिक वातावरण के बीच श्रद्धालुओं ने परम पूज्य महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज जी (माननीय सांसद, उन्नाव – आठवीं बार) के श्रीचरणों में गुरु पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर जयपुर से विशेष रूप से उपस्थित रहे सांगानेर पंचायत समिति की प्रधान श्रीमती भंवर कंवर, पूर्व सरपंच महावीर सिंह राजावत (ठिकाना वाटिका), खातीपुरा व्यापार मंडल अध्यक्ष ठाकुर भवानी सिंह राठौड़, उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सरोज कंवर, छोटे भ्राता की धर्मपत्नी रमा कंवर एवं दोहिता लड्डू ने गुरुदेव के सान्निध्य में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। यह समस्त आयोजन आशु सिंह लाछड़ी मेजर जनरल साहब की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन से संपन्न हुआ।
गुरुदेव साक्षी महाराज जी ने सभी भक्तों को स्नेहाशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके जीवन में आध्यात्मिक उन्नति, सेवा भावना और उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की। उन्होंने कहा कि गुरु पूर्णिमा आत्मशुद्धि, भक्ति और मार्गदर्शन प्राप्त करने का पर्व है, जो प्रत्येक शिष्य को अपनी आध्यात्मिक यात्रा की दिशा में अग्रसर करता है।
इस शुभ अवसर पर श्यामपुरा (चुरु)-जयपुर परिवार ने गुरुदेव के श्रीचरणों में कोटि-कोटि नमन करते हुए संकल्प लिया कि वे प्रत्येक गुरु पूर्णिमा पर भगवान भवन पहुंचकर गुरुदेव के आशीर्वाद से अपने जीवन को सार्थक बनाएंगे।
यह आयोजन एक अद्वितीय आध्यात्मिक संगम बना, जिसने गुरुकृपा, श्रद्धा और सेवा के भाव को एक सूत्र में बांध दिया।