14 अगस्त को पुष्कर में निकाली जाएगी विशाल तिरंगा रैली

14 अगस्त को पुष्कर में निकाली जाएगी विशाल तिरंगा रैली

By : नरेश गुनानी
टेलीग्राफ टाइम्स
अगस्त 12,2025

पुष्कर/अजमेर, (हरिप्रसाद शर्मा) — भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रव्यापी अभियान घर-घर तिरंगा एवं तिरंगा रैली आयोजन के तहत पुष्कर में 14 अगस्त (गुरुवार) को एक भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया जाएगा। यह रैली शाम 5 बजे रामधाम तिराहे से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य बाजारों से होते हुए ब्रह्मा मंदिर और अंबेडकर सर्किल तक पहुंचेगी।

रैली को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए भाजपा पुष्कर शहर मंडल की एक आवश्यक बैठक माली धर्मशाला में आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष भुवनेश पाठक ने की। बैठक में रैली की रूपरेखा, मार्ग और संगठनात्मक जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता वेदप्रकाश पाराशर, ओमप्रकाश बाकोलिया, लखन सरवाडिया, भाजपा अजमेर देहात जिला उपाध्यक्ष अशोक पाराशर सहित कई नेताओं ने विचार रखे। उन्होंने कहा कि तिरंगा रैली देशभक्ति की भावना को प्रबल करेगी और हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगी।

इस अवसर पर मंडल महामंत्री अखिलेश पाराशर, रोहन बकोलियां, पुष्कर नारायण भाटी, धर्मेंद्र नागौरा, हेमराज तेजी, विष्णु सेन, कमल रामावत, महेंद्र खंगारोत, शंभु चौहान, नारायण शर्मा, जिला कार्यकारिणी सदस्य लक्ष्मी देवी पाराशर, सुमन कुमावत, मुकेश जाखेटियां, मधुसूदन मैक्स, बोम पाराशर, मुकेश कुमावत, हरीश धोलपुरियां, दामू पाराशर, यश पाराशर, आदित्य पाराशर, उत्तम जैन, अंशुमान पाराशर, निर्मल पाराशर, शंकर खारोल, मदन सांखला, पवन पाराशर, पवन शर्मा, मेहुल पाराशर सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने आह्वान किया कि पुष्कर के नागरिक रैली में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर तिरंगे के सम्मान और राष्ट्रीय एकता के संदेश को बुलंद करें।


 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

वंचित वर्गों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध राज्य सरकार: मुख्यमंत्री

जयपुर, 13 अगस्त/ सुनील शर्मा,/राज्य सरकार वंचित वर्गों के...