पुष्कर सरोवर में चिकित्सा मंत्री की पत्नी की अस्थियों का हुआ वैदिक रीति से विसर्जन

राजस्थान


पुष्कर सरोवर में चिकित्सा मंत्री की पत्नी की अस्थियों का हुआ वैदिक रीति से विसर्जन

Edited By : नरेश गुनानी
टेलीग्राफ टाइम्स
जून 13,2025

हरिप्रसाद शर्मा, पुष्कर/अजमेर।
धार्मिक नगरी पुष्कर में शुक्रवार को राजस्थान सरकार के चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर की पत्नी स्वर्गीय प्रीति कुमारी सिंह की अस्थियों का विधिपूर्वक पवित्र पुष्कर सरोवर में विसर्जन किया गया। यह भावुक क्षण ब्रह्म घाट पर संपन्न हुआ, जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच तीर्थ पुरोहित नरेंद्र कुमार पाराशर के सान्निध्य में पारिवारिक सदस्यों ने धार्मिक रीति-रिवाजों का पालन करते हुए अस्थि विसर्जन की रस्म पूरी की।

अस्थि विसर्जन की इस पूजा में स्वर्गीय प्रीति कुमारी सिंह के पौत्र संग्राम सिंह एवं पुत्रवधू मिर्गेसा कुमारी सिंह ने विशेष भूमिका निभाई। उन्होंने पवित्र सरोवर में अस्थियों का विसर्जन कर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की।

उल्लेखनीय है कि चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर की धर्मपत्नी प्रीति कुमारी सिंह का 5 जून को आकस्मिक निधन हो गया था, जिससे परिवार सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई थी। उनकी अस्थियां धार्मिक परंपराओं के अनुसार तीर्थराज पुष्कर में विसर्जित की गईं।

इस अवसर पर चिकित्सा विभाग की सीएमएचओ डॉ. ज्योत्सना रंगा, भाजपा मंडल अध्यक्ष भुवनेश पाठक, भाजपा महामंत्री रोहन बाकोलिया, अशोक पाराशर, अंशुमान पाराशर सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और मंत्री खींवसर व उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

पुष्कर सरोवर, जो कि भारत के प्रमुख तीर्थ स्थलों में से एक है, में अस्थि विसर्जन को अत्यंत पवित्र और मोक्षदायक माना जाता है। इस धार्मिक क्रिया के माध्यम से परिजन दिवंगत आत्मा की शांति और मोक्ष की कामना करते हैं।


 

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अजमेर से गूँजेगा ‘विकसित राजस्थान’ का शंखनाद: पीएम मोदी करेंगे 23,500 करोड़ की सौगातों की बौछार

अजमेर से गूँजेगा 'विकसित राजस्थान' का शंखनाद: पीएम मोदी...