बिलासपुर/ छत्तीसगढ़ 


संकल्प से सिद्धि कार्यशाला में बोले नेता — मोदी शासन में भारत बना आत्मनिर्भर और सशक्त राष्ट्र

Edited By : गणेश शर्मा
टेलीग्राफ टाइम्स
जून 10,2025

बिलासपुर। छत्तीसगढ़,भारतीय जनता पार्टी दक्षिण मंडल द्वारा स्व. लखीराम अग्रवाल सभा भवन में संकल्प से सिद्धि कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला भाजपा के वरिष्ठ नेता अमर अग्रवाल के मार्गदर्शन में आयोजित की गई, जिसमें मुख्य वक्ता अजीत सिंह भोगल (जिला सह-संयोजक, संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों के कार्यकाल को स्वर्णिम युग बताते हुए देश में आए व्यापक बदलावों पर प्रकाश डाला।

कार्यशाला में वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी शक्ति और आत्मनिर्भरता का लोहा मनवाया है। देश जो कभी हथियारों और तकनीक के लिए विदेशों पर निर्भर था, वह अब मिसाइल और रक्षा उपकरणों का निर्यातक बन गया है।

आर्थिक उन्नति और विदेश नीति की मजबूती

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र यादव ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में देश ने आर्थिक क्षेत्र में जबरदस्त प्रगति की है। उन्होंने बताया कि भारत, जो कभी वैश्विक अर्थव्यवस्था में 11वें स्थान पर था, वह आज चौथे स्थान पर पहुंच चुका है। यह बदलाव आत्मनिर्भर भारत की सशक्त तस्वीर पेश करता है।

विदेश नीति पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने कूटनीतिक प्रयासों से भारत को वैश्विक मंच पर एक मजबूत राष्ट्र के रूप में स्थापित किया है। पाकिस्तान जैसे आतंक-समर्थक राष्ट्र के खिलाफ अब विश्व समुदाय एकमत होकर भारत के साथ खड़ा है।

Images by aparichitsource

नक्सली हमले में शहीद जवान को श्रद्धांजलि

कार्यक्रम के अंत में हाल ही में छत्तीसगढ़ के कोंटा ज़िले में हुए नक्सली हमले में शहीद हुए एएसपी आकाश राव गिरिपूंजे को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभी उपस्थितजनों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी और घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

कार्यक्रम संचालन और उपस्थिति

मंच संचालन नारायण गोस्वामी द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन जगदीश साव ने किया। इस अवसर पर भाजपा के कई प्रमुख पदाधिकारी, पार्षद एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें मुर्तजा वनक, शोभा कश्यप, वंदना महेश चंद्रिकापुरे, संजय यादव, महेश चंद्रिकापुरे, नारायण तावड़कर, संजय गुप्ता, विकास यादव, कविता वर्मा, पूनम श्रीवास, रीना गोस्वामी, दीपशिखा यादव, संजू गुप्ता, मीना गोस्वामी, हाजी जुबेर, साहिल कश्यप, चांदना गोस्वामी, अजय भट्ट, विनय अग्रवाल, शिव पटेल, कैलाश गुप्ता, किशोर शुक्ला, शंकर मानिकपुरी, उषा भांगे, ज्योति मिश्रा, किशोर यादव, पूजा, भोला यादव, शुभम यादव, पप्पू ठाकुर, भावना मेश्राम, सुनीता सोनवानी, रंजीत यादव, राजा यादव, अभिषेक, गौतम आदि शामिल रहे।


 

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सामाजिक सुरक्षा पेंशनर्स जल्द कराएं वार्षिक सत्यापन, किसी की पेंशन बंद नहीं होगी: अविनाश गहलोत

सामाजिक सुरक्षा पेंशनर्स जल्द कराएं वार्षिक सत्यापन, किसी की...

​’विकसित भारत-जीरामजी योजना’ केवल रोजगार नहीं, स्थायी आजीविका की गारंटी: विजय सिंह

​'विकसित भारत-जीरामजी योजना' केवल रोजगार नहीं, स्थायी आजीविका की...