12 वर्षीय बालक मोहित लापता, पुलिस ने जारी किया छायाचित्र और हुलिया
गौरव कोचर। टेलीग्राफ टाइम्स
जयपुर, 9 सितम्बर। राजधानी जयपुर के मालपुरा गेट थाना क्षेत्र से 12 वर्षीय बालक मोहित के लापता होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है और आमजन से सहयोग की अपील की है।
मालपुरा गेट थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, बालक के जीजा विनय ने बताया कि 29 अगस्त 2025 की सुबह मोहित करीब 8 बजे उनके पास ठेले पर आया था। दोपहर लगभग 12 बजे मोहित ने घर जाने की बात कही, लेकिन वह घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने काफी तलाश की, मगर कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
लापता बालक मोहित की उम्र 12 वर्ष है और उसकी लंबाई लगभग 4 फीट बताई गई है। पुलिस ने उसका छायाचित्र और हुलिया जारी करते हुए नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को उसके संबंध में कोई जानकारी मिलती है, तो तत्काल मालपुरा गेट थाना पुलिस को सूचित करें।
सूचना देने के लिए पुलिस ने संपर्क नंबर भी जारी किया है। थानाधिकारी पुलिस थाना मालपुरा गेट से दूरभाष संख्या 8764868698 पर संपर्क किया जा सकता है।
पुलिस ने लोगों से विशेष सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि एक मासूम की सुरक्षित वापसी के लिए छोटी-सी जानकारी भी अहम साबित हो सकती हैं।