12 नवंबर को होगा जिला परिषद की साधारण सभा का आयोजन

12 नवंबर को होगा जिला परिषद की साधारण सभा का आयोजन

गौरव कोचर •

जयपुर, 11 नवंबर। जिला परिषद सभागार में बुधवार, 12 नवंबर 2025 को प्रातः 11 बजे विशेष साधारण सभा की बैठक होगी। जिला प्रमुख श्रीमती रमा देवी चौपड़ा की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली बैठक में बिजली, पानी, सड़क, रसद सहित आमजन से जुड़े अन्य अहम बिन्दुओं पर चर्चा होगी।

फ़ोटो टेलीग्राफ टाइम्स

मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती प्रतिभा वर्मा ने बताया कि बैठक में पंचायतीराज संस्थानों को हस्तांतरित पांच विभागों के कार्य कलापों, विगत बैठक की कार्यवाही का अनुमोदन, महात्मा गांधी नरेगा योजना के तहत पूरक कार्य योजना वर्ष 2025-26 के अनुमोदन एवं पट्टा पत्रावलियों का अनुमोदन सहित अध्यक्ष महोदया की अनुमति से अन्य बिन्दुओं पर मंथन किया जाएगा।

बैठक में जिला परिषद के सदस्य, जनप्रतिनिधिगण एवं सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहेंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

एथेंस में आईआईएएस शासन सूचकांक का अनावरण: 164 देशों के सुशासन का होगा वैश्विक आकलन

एथेंस/ गौरव कोचर/राजस्थान के मुख्य सचिव एवं इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट...

राजस्थान विकास की नई ऊंचाइयों की ओर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की प्रधानमंत्री से महत्वपूर्ण भेंट

नई दिल्ली/ सुनील शर्मा/राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने...