12वें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर बुनकर सेवा केंद्र, जयपुर द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन

जयपुर/ सुनील शर्मा/विकास आयुक्त (हथकरघा), वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन कार्यरत बुनकर सेवा केंद्र, जयपुर द्वारा राजस्थान सरकार के उद्योग विभाग के सहयोग से जवाहर कला केंद्र (JKK) के रंगायन ऑडिटोरियम में 12वें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस का आयोजन किया गया।

​कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने किया उद्घाटन

​कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन राजस्थान सरकार के उद्योग एवं वाणिज्य, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार, युवा मामले व खेल, कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह में हथकरघा क्षेत्र के संवर्धन और स्थानीय बुनकरों को प्रोत्साहन देने पर विशेष बल दिया गया।

​’राजस्थान थीम पवैलियन’ और लाइव प्रदर्शन

​इस अवसर पर बुनकर सेवा केंद्र द्वारा एक विशेष ‘राजस्थान थीम पवैलियन’ स्थापित किया गया। इस पवैलियन में राज्य के उत्कृष्ट हथकरघा उत्पादों को प्रदर्शित करने के साथ-साथ पारंपरिक बुनाई तकनीकों का लाइव लूम और हैंडलूम ब्लॉक प्रदर्शन भी किया गया, जिससे आगंतुकों को वस्त्र निर्माण की बारीकियों को समझने का अवसर मिला।

​जवाहर कला केंद्र में 60 स्टॉल का आयोजन

​राजस्थान सरकार और विभिन्न सहयोगी एजेंसियों के तत्वावधान में जवाहर कला केंद्र में कुल 60 स्टॉल लगाई गई हैं। यह तीन दिवसीय विशेष प्रदर्शनी एवं बिक्री कार्यक्रम 7 से 9 अगस्त तक चलेगा, जहाँ आम जनता और कला प्रेमी विविध प्रकार के हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट उत्पाद खरीद सकते हैं।

​राष्ट्रपति भवन से लाइव प्रसारण और राष्ट्रीय पुरस्कार का गौरव

​समारोह के दौरान नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर के मुख्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण (लाइव टेलीकास्ट) दिखाया गया।

​इस अवसर पर राजस्थान के लिए एक गौरवपूर्ण क्षण तब आया जब बाड़मेर जिले के सेड़वा निवासी बरीगा राम को उनकी उत्कृष्ट बुनाई कला और योगदान के लिए प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

जयपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 22 साल पुराने मामले में फरार स्थाई वारंटी मोहम्मद आसिफ गिरफ्तार

जयपुर/ गौरव कोचर/पुलिस थाना विद्याधर नगर ने स्थाई वारंटियों...