12वीं आरएसी बटालियन को मिलेंगे 84 नए कांस्टेबल, अंतिम चयन सूची जारी

12वीं आरएसी बटालियन को मिलेंगे 84 नए कांस्टेबल, अंतिम चयन सूची जारी

17 दिसम्बर 2025, 05:40 PM
जयपुर, 17 दिसम्बर।

| नरेश गुनानी

12वीं बटालियन आरएसी (आईआर), दिल्ली में कांस्टेबल (सामान्य ड्यूटी) के 79 तथा कांस्टेबल (चालक) के 5 रिक्त पदों की पूर्ति के लिए आयोजित भर्ती प्रक्रिया का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस भर्ती के तहत कुल 84 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उक्त पदों के लिए पूर्व में आयोजित लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं शारीरिक मापतौल परीक्षा 8 दिसम्बर 2025 को राजस्थान पुलिस अकादमी, जयपुर में आयोजित की गई थी। निर्धारित मानकों के अनुसार सभी प्रक्रियाएं पूर्ण करने के बाद अंतिम चयन सूची तैयार की गई है।

12वीं बटालियन आरएसी के कमांडेंट केवल राम ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों की सूची राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट www.police.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध करा दी गई है। इसके अतिरिक्त चयन सूची को कमांडेंट, 12वीं बटालियन आरएसी (आईआर), विकासपुरी, नई दिल्ली के कार्यालय तथा रियर मुख्यालय, उदयपुर के नोटिस बोर्ड पर भी चस्पा किया गया है, ताकि अभ्यर्थियों को जानकारी प्राप्त करने में कोई असुविधा न हो।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि परीक्षा परिणाम के प्रकाशन में पूरी सावधानी और पारदर्शिता बरती गई है। इसके बावजूद यदि किसी प्रकार का कोई संशय या भ्रम उत्पन्न होता है, तो 12वीं बटालियन आरएसी कार्यालय द्वारा जारी सूचना को ही अंतिम एवं अधिकृत माना जाएगा।

इस भर्ती के माध्यम से 12वीं आरएसी बटालियन की कार्यक्षमता को और अधिक सुदृढ़ करने में सहायता मिलेगी तथा सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती प्रदान होगी।

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

राजस्थान वाटरग्रिड कॉरपोरेशन लिमिटेड को मजबूती प्रदान करना राज्य सरकार की प्राथमिकता: मुख्य सचिव

राजस्थान वाटरग्रिड कॉरपोरेशन लिमिटेड को मजबूती प्रदान करना राज्य...