1 करोड़ रुपये की ठगी मामले में दूसरी गिरफ्तारी, बहुमूल्य जमीन दिलाने का दिया था झांसा

1 करोड़ रुपये की ठगी मामले में दूसरी गिरफ्तारी, बहुमूल्य जमीन दिलाने का दिया था झांसा
मुख्य आरोपी पवन मीणा अब भी फरार, पुलिस की तलाश जारी

रिपोर्ट: टेलीग्राफ टाइम्स / हरि प्रसाद शर्मा/ अजमेर 
By : गौरव कोचर 
टेलीग्राफ टाइम्स
अगस्त 14,2025

अजमेर – अजमेर की क्लॉक टॉवर थाना पुलिस ने बहुचर्चित एक करोड़ रुपये की ठगी मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को दबोच लिया है। पुलिस ने करौली जिले के कोटरा ढेहर क्षेत्र से आरोपी प्रदीप कुमार मीणा को गिरफ्तार किया। इस मामले में इससे पहले एक आरोपी कुलदीप मीणा को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि मुख्य आरोपी पवन मीणा की तलाश जारी है।

मामला कैसे शुरू हुआ

क्लॉक टॉवर थानाधिकारी वीरेन्द्र सिंह शेखावत के अनुसार, परिवादी दीपक वैष्णव (28), निवासी सुभाष कॉलोनी, मदनगंज किशनगढ़ ने न्यायालय के माध्यम से शिकायत दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि पवन मीणा और उसके भाई कुलदीप मीणा ने उसे बहला-फुसलाकर एक करोड़ रुपये की ठगी की।

आरोपियों ने दावा किया कि उनके पास हाईवे और मास्टर प्लान बायपास से जुड़ी बहुमूल्य जमीनों की अंदरूनी जानकारी है, जिसे सस्ते दामों में खरीदकर दोगुना-तीगुना मुनाफा कमाया जा सकता है। बर्खास्त पुलिस कांस्टेबल पवन मीणा ने यह भी भरोसा दिलाया कि उसका भाई कुलदीप मीणा, जो शिक्षा विभाग में कार्यरत है, इस सौदे में मदद करेगा।

रकम मिली, संपर्क टूटा

परिवादी ने अपने परिचित पुलिसकर्मियों और अन्य जान-पहचान वालों से एक करोड़ रुपये जुटाकर आरोपियों को सौंप दिए। रकम हाथ लगते ही आरोपी धीरे-धीरे संपर्क से गायब होने लगे। इस पर मामला संख्या 65/2025 के तहत धारा 420 और 406 आईपीसी में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस की कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर हिमांशु जांगिड़ और वृत्ताधिकारी ओमप्रकाश सरावग के सुपरविजन में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने आरोपी की तलाश में तकनीकी संसाधनों, मुखबिर तंत्र और लगातार निगरानी का सहारा लिया।

पहले चरण में आरोपी कुलदीप मीणा को गिरफ्तार किया गया। अब दूसरी सफलता हाथ लगी जब करौली जिले के कोटरा ढेहर क्षेत्र में दबिश देकर प्रदीप कुमार मीणा को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

मुख्य आरोपी की तलाश

पुलिस के अनुसार, इस प्रकरण का मुख्य आरोपी पवन मीणा अभी फरार है और उसकी तलाश के लिए दबिशें जारी हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

खरसिया अपडेट: पुलिसिया पूछताछ के बाद ग्रामीण की मौत का मामला;

घंटों चले चक्काजाम के बाद शर्तों पर बनी सहमति,...

खरसिया: पुलिसिया पूछताछ के बाद ग्रामीण की मौत से उबाल;

कस्टोडियल डेथ के आरोपों के बीच चक्काजाम, डेथ सर्टिफिकेट...