04 साल से फरार स्थाई वारंटी रोहित शर्मा गिरफ्तार
गौरव कोचर
जयपुर, । पुलिस आयुक्तालय जयपुर द्वारा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जयपुर दक्षिण की टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण राजर्षि राज IPS के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण ललित किशोर शर्मा तथा सहायक पुलिस आयुक्त अशोकनगर बालाराम के निकट पर्यवेक्षण में पुलिस थाना अशोकनगर की टीम ने 4 साल से फरार स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया है।
थानाधिकारी पुलिस थाना अशोकनगर मोतीलाल शर्मा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने सतत् निगरानी, तकनीकी विश्लेषण और लगातार तलाश के बाद फरार स्थायी गिरफ्तारी वारंटी रोहित शर्मा पुत्र सोहनलाल शर्मा, जाति ब्राह्मण, उम्र 21 वर्ष, निवासी मकान नंबर 2135, रेडियो मार्केट, अजमेरी गेट, थाना कोतवाली, जयपुर को गिरफ्तार किया।
रोहित शर्मा पिछले 04 वर्षों से स्थायी वारंट, 299 CrPC, P.O. तथा 173(8) CrPC से जुड़े प्रकरणों में फरार चल रहा था। लगातार फरारी के बावजूद टीम ने रणनीतिक तरीके अपनाकर उसे दबोच लिया।
एक लाइन में पुलिस टीम
मोतीलाल शर्मा (थानाधिकारी), मनरूप सिंह (हेड कांस्टेबल 1154), अनिल कुमार (कांस्टेबल 8755) – पुलिस थाना अशोकनगर जयपुर दक्षिण।