✨ सिंधी बाल संस्कार शिविर का भव्य समापन समारोह संपन्न

राजस्थान


✨ सिंधी बाल संस्कार शिविर का भव्य समापन समारोह संपन्न
🎖 पुरस्कार पाकर बच्चों के चेहरे खिले

✍   Edited By  : नरेश गुनानी (खैरथल-तिजारा)
📅 दिनांक: 26 जून, 2025
🗞 प्रकाशन: टेलीग्राफ टाइम्स

किशनगढ़ बास।
पूज्य सिंधी पंचायत एवं भारतीय सिंधु सभा द्वारा आयोजित 11 दिवसीय सिंधी बाल संस्कार शिविर का भव्य समापन समारोह 25 जून, बुधवार को इस्माइलपुर दरबार के संत ललित सांई की विशेष उपस्थिति में संपन्न हुआ।

सिंधी समाज के प्रवक्ता सुनील बत्रा ने बताया कि यह शिविर 15 जून से संत कंवर राम हरि मंदिर परिसर में आयोजित किया गया था। इसका उद्देश्य बच्चों को सिंधी भाषा, संस्कृति, धार्मिक आचरण और नैतिक शिक्षा देना था। उन्होंने कहा कि “सिंधी बाल संस्कार शिविर” न सिर्फ एक शिविर है, बल्कि यह नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का प्रयास है। उन्होंने बताया कि शिविर के दौरान बच्चों के लिए योग, संगीत, गायन, सिंधी भाषा लेखन-पढ़न, अनुशासन और सेवा जैसे विषयों पर विशेष सत्र आयोजित किए गए। साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों की प्रतिभा को निखारने का अवसर दिया गया।

समापन अवसर पर बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया गया।

🔔 कार्यक्रम का शुभारंभ:

समारोह की शुरुआत भगवान झूलेलाल की आरती, सरस्वती वंदना और सिंधी गीतों से हुई। संत ललित सांई का स्वागत पूज्य सिंधी पंचायत के मुखी गोकुलदास मृगवानी एवं पूज्य बहराणा मंडल के बाबा बाबूलाल चंदनानी ने साफा, फूलमाला और दुपट्टा पहनाकर किया।

कीर्तन मंडली का स्वागत: दर्शन लाल बतरा, नेमराज बतरा, झामन दास हरवानी, तीरथ दास बतरा ने दुपट्टा और माला पहनाकर किया।

Images by aparichitsource

🎤 प्रमुख अतिथियों का स्वागत:

प्रमुख अतिथि रहे:

  • गिरधारी लाल ज्ञानानी (प्रदेश महामंत्री, भारतीय सिंधु सभा)
  • प्रताप कटहरा, राजकुमार दादवानी, शिशुपाल, नत्थूमल रामलानी,
  • वासदेव दासवानी (वल्लभग्राम मुखी),
  • पार्षद जाजन मुलानी, घनश्याम दास चंचलानी, नारायण दास नारी

इन सभी का स्वागत किया:
प्रभु दयाल चंदनानी, सरपंच जनेश भूटानी, चतुर्भुज बजाज, लक्ष्मण दास मंगलानी, मुरलीधर बच्चानी, बंटी हरवानी, संजय बजाज, धर्मेंद्र हरवानी, विनोद बच्चानी, नवीन मदान, धनराज जेठानी ने।

🏆 प्रतिभाओं का सम्मान:

  • 10वीं-12वीं में 90% से अधिक अंक लाने वाले 11 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
  • राधिका इसरानी को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में नियुक्ति मिलने पर विशेष सम्मान प्रदान किया गया।

🖌 प्रतियोगिताएं एवं विजेता:

कलर भरो प्रतियोगिता:

  • जूनियर: गौरांश मंघनानी (प्रथम), हंशित वलेचा (द्वितीय)
  • सीनियर: रिद्धि चंदनानी (प्रथम), अनमोल वाधवानी (द्वितीय)

सिंधी भाषा परीक्षा:

  • जूनियर: तांनिया ढींघाणी (प्रथम), दीपांशु (द्वितीय)
  • सीनियर: स्वाति मृगवानी (प्रथम), सांची भूटानी (द्वितीय)

क्रिकेट प्रतियोगिता:

  • विजेता टीम: प्रशांत बच्चानी
  • उपविजेता टीम: कार्तिक हरवानी
  • मैन ऑफ द सीरीज: जय बजाज (हैट्रिक, बैट भेंट किया गया)

🍛 सेवा देने वाले भामाशाह:

  • शंकर लाल भगतानी, परमानंद लख्याणी, डॉ. युधिष्ठिर पमनानी, डॉ. राजेश पमनानी,
    लालचंद चावला, प्रेम भगतानी, मोतीराम गंनवानी, धर्मेंद्र सदनानी,
    मुकेश भारती, संजय धिंगाणी, हरीश हरवानी

👩‍🏫 शिक्षक-शिक्षिकाएं:

  • मनोज कुमार चंदानी, सुभाष चंद्र दासवानी, विक्की बत्रा
  • गोदावरी देवी, रुचि हरवानी, शारदा बत्रा, आशु हरवानी,
    जागृति अडवानी, हिमांशी मंघनानी, हिमानी धिगांणी

📰 पत्रकारों का सम्मान:

  • दौलत भारती, नरेश गुनानी, दिनेश माखिजा, सूरजभान कछवाह,
    कमलेश पमनानी, प्रमोद केवलानी, हीरु हरवानी,
    नरेंद्र सैनी, सुनील बत्रा, मुकेश सोनी

👧 विशेष सम्मान:

श्रेष्ठ आचरण:

  • गौरांश मंघनानी, वीरा लख्याणी, कनिष्का खेमानी, हिमांशी भगतानी

सेवादार:

  • नेंवदमल बालवानी, सुनील कुमार वलेचा, हिमांशु बतरा,
    दीपक भगतानी, नितिन मंघनानी, अक्षय बजाज, भारत चंदनानी

🏁 समापन और प्रसाद वितरण:

सभी बच्चों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। समापन पर प्रसाद स्वरूप भंडारे की भव्य व्यवस्था की गई, जिसमें सैकड़ों समाजबंधु उपस्थित रहे।


 

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

खरसिया अपडेट: पुलिसिया पूछताछ के बाद ग्रामीण की मौत का मामला;

घंटों चले चक्काजाम के बाद शर्तों पर बनी सहमति,...

खरसिया: पुलिसिया पूछताछ के बाद ग्रामीण की मौत से उबाल;

कस्टोडियल डेथ के आरोपों के बीच चक्काजाम, डेथ सर्टिफिकेट...