₹25,000 के इनामी टॉप-10 अपराधी राम चोपड़ा उर्फ बच्चा गिरफ्तार

₹25,000 के इनामी टॉप-10 अपराधी राम चोपड़ा उर्फ बच्चा गिरफ्तार

कोटा में पुलिस टीम पर हमले और सिलसिलेवार चाकूबाजी-लूट की वारदातों का मुख्य आरोपी दबोचा गया

गौरव कोचर •

जयपुर, 2 नवम्बर 2025। कोटा शहर पुलिस ने लगातार फरार चल रहे टॉप-10 वांछित अपराधी राम चोपड़ा उर्फ बच्चा (20) को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। यह वही अपराधी है जिसने पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने के साथ-साथ चाकूबाजी और लूट की कई वारदातों को अंजाम दिया था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त चाकू और दो लूटी गई मोटरसाइकिलें जब्त की हैं।

पुलिस पर हमला कर हुई थी फरारी

जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने बताया कि 22 अक्टूबर की रात थाना आरकेपुरम की टीम नयागांव टोल नाके पर हुई चाकूबाजी की घटना के आरोपियों की तलाश में स्वामी विवेकानंद नगर पहुँची थी। इसी दौरान राम चोपड़ा उर्फ बच्चा अपने साथियों के साथ वहां मौजूद था। पुलिस के पहुंचते ही अपराधियों ने जवानों पर चाकू से जानलेवा हमला किया, जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। इसके बाद आरोपी पुलिस जवान की मोटरसाइकिल छीनकर फरार हो गए।

लगातार वारदातें कर रहा था आरोपी

फरार होने के बाद भी आरोपी अपनी आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहा। पुलिस से छीनी गई मोटरसाइकिल छोड़ने के बाद वह थाना उद्योगनगर क्षेत्र पहुँचा, जहां एक युवक को चाकू दिखाकर उसकी मोटरसाइकिल लूट ली और उसी पर सवार होकर फरार हो गया। इन घटनाओं के संबंध में थाना आरकेपुरम और उद्योगनगर में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किए गए थे।

तकनीकी निगरानी और खोजबीन से मिली सफलता

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिलीप सैनी और पुलिस उपअधीक्षक मनीष शर्मा के सुपरविजन में, थानाधिकारी आरकेपुरम महेन्द्र मारू के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी निगरानी की मदद से आरोपी के संभावित ठिकानों — बांरा, झालावाड़, चित्तौड़गढ़ आदि में दबिशें दीं। आखिरकार आज पुलिस ने राम चोपड़ा को गिरफ्तार कर लिया।

उसकी निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त चाकू, थाना उद्योगनगर से लूटी गई बजाज पल्सर मोटरसाइकिल, और पुलिसकर्मी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली है।

कई गंभीर प्रकरणों में शामिल

राम चोपड़ा उर्फ बच्चा के खिलाफ पहले से ही 9 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं, जिनमें जान से मारने की नीयत से हमला, लूट और आर्म्स एक्ट के गंभीर मामले शामिल हैं।

कोटा पुलिस का यह ऑपरेशन शहर में बढ़ते आपराधिक घटनाक्रमों पर प्रभावी नियंत्रण की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

धरमजयगढ़ में ‘हरा सोना’ बनाम ‘गजराज’: क्या इस बार जीत पाएगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था?

गनपत चौहान  ​कुड़ेकेला/धरमजयगढ़। छत्तीसगढ़ के वनांचलों में 'हरे सोने' यानी...

भारतमाला प्रोजेक्ट: सड़क निर्माण की आड़ में बेशकीमती पेड़ों का ‘रहस्यमयी’ सफाया, डीबीएल कंपनी पर गंभीर आरोप

गनपत चौहान  ​रायगढ़/छाल। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी भारतमाला परियोजना अब...