हिस्ट्रीशीटर रामरतन उर्फ राहुल वैष्णव गिरफ्तार – कार लेकर खुर्दबुर्द करने का मामला

हिस्ट्रीशीटर रामरतन उर्फ राहुल वैष्णव गिरफ्तार – कार लेकर खुर्दबुर्द करने का मामला

| गौरव कोचर

जोधपुर। पुलिस थाना उदयमंदिर में दर्ज कार खुर्दबुर्द प्रकरण में आरोपी हिस्ट्रीशीटर रामरतन उर्फ राहुल वैष्णव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने परिचित से कोर्ट परिसर से स्विफ्ट कार मांगकर ले जाने के बाद उसे वापस नहीं किया और उसे खुर्दबुर्द कर दिया।

मामला क्या है

परिवादी अशोक ने रिपोर्ट दी कि परिचित रामरतन उर्फ राहुल वैष्णव को कोर्ट परिसर में बुलाया गया था, जहां उसने निजी कार्य का हवाला देकर स्विफ्ट कार नंबर RJ-21-CC-4510 अपने पास ले ली। बाद में बार-बार मांगने पर भी गाड़ी वापस नहीं की। इस पर पुलिस ने प्रकरण संख्या 359/2025 दर्ज कर जांच शुरू की।

गिरफ्तारी से बचने के लिए बाहर भागा

मामला दर्ज होने की जानकारी मिलते ही आरोपी जोधपुर से भागकर तिरूपति, दिल्ली और गुजरात में छिपा रहा। तकनीकी व मुखबीर तंत्र के आधार पर पुलिस को पता चला कि गुजरात में कार दुर्घटना के बाद वह इलाज करवाकर जोधपुर लौटने वाला है। इसी सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे दस्तयाब कर गिरफ्तार किया।

आरोपों व पुराने रिकॉर्ड

आरोपी रामरतन उर्फ राहुल वैष्णव बनाड़ थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ एनडीपीएस, चोरी, मारपीट, एससी/एसटी एक्ट सहित कुल 13 प्रकरण पहले से दर्ज हैं।

गिरफ्तार आरोपी

रामरतन उर्फ राहुल वैष्णव, पुत्र सोहनलाल, उम्र 35 वर्ष, निवासी धनेश नगर, सारण नगर, थाना बनाड़, जोधपुर।

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम

सीताराम खोजा (थानाधिकारी), हरसुखराम (हेड कांस्टेबल) और गजेन्द्रसिंह (कांस्टेबल)।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

वंचित वर्गों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध राज्य सरकार: मुख्यमंत्री

जयपुर, 13 अगस्त/ सुनील शर्मा,/राज्य सरकार वंचित वर्गों के...