हर घर तिरंगा अभियान – जिले में तीन चरणों में चल रही देशभक्ति की अनूठी पहल

हर घर तिरंगा अभियान – जिले में तीन चरणों में चल रही देशभक्ति की अनूठी पहल

By : गौरव कोचर 
टेलीग्राफ टाइम्स
08 अगस्त 2025, झालावाड़।
राज्य सरकार के निर्देशानुसार इस वर्ष भी पूरे प्रदेश में “हर घर तिरंगा अभियान” जोश और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में कई विभागों के संयुक्त प्रयास से यह अभियान गांव-गांव और ढाणी-ढाणी तक देशभक्ति की लहर फैलाने का काम कर रहा है।

जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ ने बताया कि 02 अगस्त से 15 अगस्त तक जिले में विशेष गतिविधियों का आयोजन हो रहा है। इस वर्ष अभियान की थीम “हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता – स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग” रखी गई है।

उन्होंने बताया कि जनप्रतिनिधियों, स्वयं सहायता समूहों, एनजीओ, भामाशाह, स्थानीय कलाकारों, खिलाड़ियों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से इस अभियान को सफल बनाया जा रहा है।

अभियान के तीन चरण

पहला चरण

  • स्कूल की दीवारों और बोर्ड को तिरंगा थीम में सजाना।
  • सरकारी भवनों और शैक्षणिक संस्थानों में प्रदर्शनियां लगाना।
  • “तिरंगा राखी” बनाने की कार्यशालाएं व प्रतियोगिताएं।
  • स्कूल, कॉलेज और सार्वजनिक स्थानों पर तिरंगा रंगोली प्रतियोगिता।
  • महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा सार्वजनिक और पर्यटन स्थलों की रंगोली सजावट।
  • स्थानीय जल स्रोतों की सफाई हेतु विशेष अभियान।
  • कच्ची बस्तियों, हाई फुटफॉल क्षेत्रों व सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान।
  • घर-घर जाकर कचरा पृथक्करण, होम कम्पोस्टिंग और “मेरा कचरा, मेरी जिम्मेदारी” पर जागरूकता।

दूसरा चरण

  • जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में तिरंगा महोत्सव, तिरंगा मेला और तिरंगा कंसर्ट।
  • स्थानीय उत्पादों पर केंद्रित तिरंगा मेला।
  • तिरंगा संगीत कार्यक्रम, जिसमें तिरंगे का विशेष प्रदर्शन होगा।

तीसरा चरण

  • सभी सरकारी भवनों, शैक्षणिक संस्थानों, होटलों, कार्यालयों आदि पर ध्वजारोहण व लाइटिंग।
  • “सेल्फी विद तिरंगा” के लिए आमजन को प्रेरित करना।

जिला कलक्टर की अपील

जिला कलक्टर ने सभी जिलेवासियों से 13 से 15 अगस्त के बीच अपने घर, कार्यालय और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने और “हर घर तिरंगा” पोर्टल पर तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी अपलोड करने की अपील की है, ताकि अधिकतम जनभागीदारी से यह अभियान देशप्रेम का एक भव्य उदाहरण बन सके।


 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related