हरियाली के लिए अनूठी पहल: ऑक्सीजन मास्क पहनकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश राजकीय विद्यालय में छात्रों को वितरित किए 251 पौधे

हरियाली के लिए अनूठी पहल: ऑक्सीजन मास्क पहनकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
राजकीय विद्यालय में छात्रों को वितरित किए 251 पौधे

By : लोकेंद्र सिंह शेखावत 
टेलीग्राफ टाइम्स
जुलाई 23,2025

जयपुर, 23 जुलाई।
राजधानी जयपुर में पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक अनूठी पहल सामने आई है। डिग्गी मालपुरा रोड स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, रातल्या में बुधवार को विशेष पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की खास बात यह रही कि स्कूली छात्र-छात्राओं और अध्यापकों ने ऑक्सीजन मास्क पहनकर पौधारोपण करते हुए समाज को यह संदेश दिया कि अगर आज हम पर्यावरण को नहीं बचाएंगे तो भविष्य में हमें सांस लेने के लिए कृत्रिम साधनों का सहारा लेना पड़ेगा।

समाजसेवी दिनेश बागड़ा के नेतृत्व में चल रही इस मुहिम “सांस हो रही कम, आओ पेड़ लगाएं हम” के अंतर्गत प्रतीकात्मक रूप से ऑक्सीजन पाइप और मास्क के जरिए आमजन को हरियाली की अहमियत समझाई गई। दिनेश बागड़ा ने कहा कि जिस तेजी से वनों की कटाई और प्रदूषण बढ़ रहा है, उससे निपटने का सबसे प्रभावी उपाय अधिक से अधिक पेड़ लगाना है।

विद्यालय की प्राचार्या विद्या कुमारी शर्मा ने कहा, “यदि हमने समय रहते पौधारोपण जैसे प्रयास नहीं किए, तो वह दिन दूर नहीं जब हमारी आने वाली पीढ़ियों को ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर चलना पड़ेगा।”

इस अवसर पर स्कूली बच्चों को 251 पौधे भेंट किए गए, ताकि वे अपने-अपने घरों और मोहल्लों में लगाकर इस मुहिम को आगे बढ़ाएं।

कार्यक्रम में राजुलाल बागड़ा, सुरेश शर्मा, बनवारीलाल शर्मा, ऋतु रानी शर्मा, ममता राठौड़, सुधा अग्रवाल, शुभम लोदवाल, अमिता मिश्रा सहित कई गणमान्य व्यक्ति और अभिभावक उपस्थित रहे।

यह पहल न केवल पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश देती है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हरा-भरा भविष्य सुनिश्चित करने की दिशा में एक सार्थक कदम भी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

विकसित भारत 2047 की परिकल्पना: सुरेश ज्ञान विहार विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय शिक्षा शिखर सम्मेलन का शुभारंभ

जयपुर।/योगेश शर्मा/सुरेश ज्ञान विहार विश्वविद्यालय (एसजीवीयू), जयपुर में तीन...