हनुमान जन्मोत्सव के आयोजन का पोस्टर विमोचित, बालावाला में होगा भव्य मेला

हनुमान जन्मोत्सव के आयोजन का पोस्टर विमोचित, बालावाला में होगा भव्य मेला

Edited By:लोकेंद्र सिंह शेखावत
टेलीग्राफ टाइम्स
मई 22, 2025

जयपुर। डिग्गी मालपुरा मेगा हाईवे स्थित बालावाला गांव में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर सोमवार को भव्य मेले का आयोजन किया जाएगा। आयोजन से पूर्व गुरुवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता सत्यनारायण शर्मा के सान्निध्य में कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन किया गया।

कार्यक्रम व्यवस्थापक सीताराम जांगिड़ ने बताया कि ज्येष्ठ कृष्णा तिथि को होने वाले इस आयोजन में भगवान हनुमान का दुग्धाभिषेक व पंचामृत स्नान कराया जाएगा। साथ ही आकर्षक व मनमोहक झांकी सजाई जाएगी। रात्रि में भक्ति भावना से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम व भजन संध्या का आयोजन भी किया जाएगा।

पोस्टर विमोचन कार्यक्रम के दौरान छोटीलाल जोशी, हरिनारायण टेलर, लालाराम पंडित, हनुमान चेला, गोपाल पचाला, उमा शंकर खोज, रमेश शर्मा और मुकेश सैनी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

विकसित भारत 2047 की परिकल्पना: सुरेश ज्ञान विहार विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय शिक्षा शिखर सम्मेलन का शुभारंभ

जयपुर।/योगेश शर्मा/सुरेश ज्ञान विहार विश्वविद्यालय (एसजीवीयू), जयपुर में तीन...