स्वायत्त शासन मंत्री ने वितरित किए 250 पट्टे और विभिन्न स्वीकृति पत्र

स्वायत्त शासन मंत्री ने वितरित किए 250 पट्टे और विभिन्न स्वीकृति पत्र

सरकार आमजन की समस्याओं के निराकरण एवं योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए कृत संकल्पित — यूडीएच मंत्री
अभियान में प्राप्त सभी आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा

भरतपुर, 09 अक्टूबर 2025• गौरव कोचर वरिष्ठ पत्रकार।
स्वायत्त शासन एवं नगरीय विकास राज्यमंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि राज्य सरकार आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण कर पात्र व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सेवा शिविरों के माध्यम से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को घर बैठे राहत प्रदान की जा रही है, जिससे आमजन को विशेष छूटों का लाभ मिल रहा है।

राज्यमंत्री झाबर सिंह खर्रा गुरुवार को भरतपुर के जवाहर नगर स्थित अंबेडकर सामुदायिक भवन में आयोजित शहरी सेवा शिविर समारोह में आमजन को आवासीय पट्टे एवं विभिन्न योजनाओं के स्वीकृति पत्रों का वितरण कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में जनसेवा की गति और पारदर्शिता दोनों बढ़ी हैं। सरकार विकासशील राजस्थान को विकसित राज्य बनाने की दिशा में तेजी से अग्रसर है।

उन्होंने बताया कि शहरी सेवा शिविरों के माध्यम से लोगों की मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। पात्रता के आधार पर विभिन्न योजनाओं के लाभ प्रदान किए जा रहे हैं ताकि आमजन को घर बैठे राहत मिले। उन्होंने कहा कि सरकार ने सभी आवेदनों की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन कर दी है, जिससे कोई भी व्यक्ति ई-मित्र केंद्र या अपने स्मार्टफोन से आवेदन कर सकता है।

झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि शिविरों के दौरान वार्ड स्तर पर बिजली, पानी, रोशनी और सफाई से संबंधित कार्यों को भी गति दी जा रही है। कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहेगा। उन्होंने बताया कि 17 अक्टूबर के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों को भी ऑनलाइन दर्ज कर संबंधित निकायों को समयबद्ध निस्तारण के लिए भेजा जाएगा।

उन्होंने दीपावली से पहले सभी नगरीय निकायों को सफाई और रोशनी व्यवस्था को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। मंत्री ने पट्टा प्राप्त करने वाले लाभार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ प्रदेश निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान में भागीदारी का भी आह्वान किया।

इस अवसर पर जिला कलक्टर कमर चौधरी ने कहा कि सेवा शिविरों में किसी भी पात्र व्यक्ति को निराश नहीं किया जाएगा। सभी पात्र आवेदनों का पारदर्शिता से निस्तारण होगा और जनसमस्याओं का समाधान मौके पर ही किया जाएगा।

आयुक्त नगर निगम श्रवण विश्नोई ने बताया कि सेवा शिविरों में सरकार द्वारा दी गई विशेष छूटों से आमजन को बड़ी राहत मिल रही है। उन्होंने कहा कि आवासीय पट्टे, ऋण योजनाओं की स्वीकृति और भवन संबंधी प्रकरणों का निस्तारण तेजी से किया जा रहा है। आयुक्त बीडीए कनिष्क कटारिया, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक इस अवसर पर उपस्थित रहे।

इन लाभार्थियों को मिले योजनाओं के लाभ

  • आवासीय पट्टे – 250 लाभार्थियों को
  • प्रधानमंत्री आवास योजना 1.0 – प्रथम किश्त 16 लाभार्थियों को
  • प्रधानमंत्री आवास 2.0 – नवीन आवास हेतु ₹50,000 की प्रथम किश्त 58 लाभार्थियों को
  • प्रधानमंत्री स्वनिधि एवं मुख्यमंत्री स्वनिधि योजना – 25 लाभार्थियों को ऋण वितरण
  • नामांतरण, भवन निर्माण स्वीकृति, उपविभाजन एवं एकीकरण के स्वीकृति पत्र – 40 लाभार्थियों को

इसके साथ ही स्वायत्त शासन मंत्री ने हीरादास बस स्टैंड पर निर्मित पिंक टॉयलेट का लोकार्पण भी किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

जयपुर में ‘एनपीएस संचय आउटरीच कार्यक्रम’ का सफल आयोजन

किसानों, ग्रामीण उद्यमियों और कृषि हितधारकों को मिला सुरक्षित...

पुष्कर के वल्लभ घाट पर अन्नकूट महोत्सव एवं महाआरती आज

अखण्ड भूमण्डलाचार्य वल्लभाचार्य महाप्रभुजी की 74वीं बैठक में होंगे...