स्वामी अचलानन्दाचार्य गिरी आज पहुंचेंगे पुष्कर — प्रतिदिन देंगे प्रवचन, एकादशी को होगा तुलसी विवाह समारोह

स्वामी अचलानन्दाचार्य गिरी आज पहुंचेंगे पुष्कर — प्रतिदिन देंगे प्रवचन, एकादशी को होगा तुलसी विवाह समारोह

पुष्कर/अजमेर, 31 अक्टूबर (हरिप्रसाद शर्मा)।
पवित्र पुष्कर मेला और कार्तिक मास के शुभ अवसर पर अखिल भारतीय सैन समाज एवं सैन भक्ति पीठ के पीठाधीश्वर स्वामी अचलानन्दाचार्य गिरी महाराज शुक्रवार को पुष्कर पहुंचेंगे। उनके आगमन के साथ ही पुष्कर में धार्मिक और आध्यात्मिक वातावरण और भी प्रखर हो उठेगा।

सैन भक्ति पीठ के प्रवक्ता हरिप्रसाद पाराशर ने बताया कि स्वामी अचलानन्दाचार्य महाराज जोधपुर से प्रस्थान कर अपराह्न में संन्यास आश्रम के सामने स्थित सैन भक्ति पीठ पुष्कर पहुंचेंगे। आगमन उपरांत वे पूरे कार्तिक मास के दौरान पुष्कर में ही प्रवास करेंगे और भक्तों को अपने सत्संग एवं प्रवचनों से आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।

पाराशर के अनुसार, महाराज द्वारा प्रतिदिन प्रातः और सांयकाल प्रवचन, हवन एवं आरती का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों में स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ देशभर से आए भक्त भी भाग लेंगे।

कार्तिक एकादशी के दिन भक्ति पीठ में विशेष धार्मिक आयोजन होगा। इस अवसर पर तुलसी विवाह समारोह धूमधाम से संपन्न होगा, जिसके बाद महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के भाग लेने की संभावना है।

इसके अतिरिक्त ब्रह्मचौदस के दिन सैन भक्ति पीठ से शाही स्नान यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह यात्रा पुष्कर सरोवर के पवित्र घाटों तक जाएगी, जिसमें स्थानीय मंदिरों, मठों और आश्रमों के संत-महात्माओं सहित अन्य धर्मों के श्रद्धालु भी सम्मिलित होंगे।

इस दौरान पुष्कर नगरी का वातावरण पूरी तरह भक्ति, साधना और एकता के रंगों से रंग जाएगा। आयोजन समिति ने सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

स्वामी अचलानन्दाचार्य गिरी महाराज का पुष्कर आगमन सैन समाज और उनके अनुयायियों के लिए एक आध्यात्मिक पर्व के समान है, जो पूरे कार्तिक मास में भक्तिभाव और समरसता का संदेश प्रसारित करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

एथेंस में आईआईएएस शासन सूचकांक का अनावरण: 164 देशों के सुशासन का होगा वैश्विक आकलन

एथेंस/ गौरव कोचर/राजस्थान के मुख्य सचिव एवं इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट...

राजस्थान विकास की नई ऊंचाइयों की ओर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की प्रधानमंत्री से महत्वपूर्ण भेंट

नई दिल्ली/ सुनील शर्मा/राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने...