स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार थीम पर प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन मनाया गया, संबलपुरी हाईस्कूल में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार थीम पर प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन मनाया गया, संबलपुरी हाईस्कूल में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 

18 सितम्बर, गणपत चौहान, ब्यूरो चीफ़ छत्तीसगढ़,टेलीग्राफ टाइम्स।

रायगढ़। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग ने “स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार” की थीम पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। इसका शुभारंभ शासकीय हाई स्कूल संबलपुरी में किया गया, जहाँ जिला मुख्यालय से आई डॉक्टरों की टीम ने छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें आवश्यक दवाइयाँ वितरित कीं। इसके साथ ही स्वस्थ जीवन के लिए जरूरी स्वास्थ्य संबंधी टिप्स भी दिए गए।

Photo credit Telegraph Times

कार्यक्रम में जिला आयुष अधिकारी डॉ. सी.एस. गौराहा ने बताया कि परिवार की सशक्त नींव स्वस्थ नारी होती है। उन्होंने स्थानीय छत्तीसगढ़ी भाषा में सरलता से समझाया कि नारी का मायका और ससुराल दोनों जगह परिवार की तंदुरुस्ती के लिए उचित खान-पान अत्यंत आवश्यक है। हरे साग-सब्जी, सलाद और मौसम के अनुसार पोषक तत्वों की खान-पान में आवक से परिवार और आने वाली पीढ़ियाँ स्वस्थ और मजबूत बनती हैं। डॉ. गौराहा ने कहा कि यदि हम इस बात का ध्यान रखें तो भारत विश्वभर में हर क्षेत्र में एक सशक्त देश के रूप में अपनी पहचान बनाएगा। उन्होंने प्रकृति प्रदत्त आहार को अपनाने पर भी जोर दिया।

कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डॉ. मीरा भगत ने छात्र-छात्राओं को समझाया कि रोज के भोजन में आयरन, प्रोटीन और विटामिन जैसे आवश्यक पोषक तत्वों को शामिल करने से वे स्वयं और अपने परिवार को स्वस्थ एवं सशक्त बना सकते हैं। डॉ. भगत ने बताया कि यह स्वास्थ्य जागरूकता अभियान पूरे माह जारी रहेगा तथा सभी को इस पहल में सक्रिय भागीदारी करनी चाहिए।

इस अवसर पर जिला आयुर्वेद अधिकारी संघ के अध्यक्ष डॉ. कुणाल पटेल, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजयलक्ष्मी पंडा, डॉ. संजीव पटेल, डॉ. श्वेता कुलदीप और फार्मासिस्ट श्रीमती वृंदावती नायक समेत स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम मौजूद रही। उन्होंने विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण होकर आवश्यक दवाइयों का वितरण किया।

मंच संचालन व्याख्याता सुधीर ठेठवार ने किया जबकि आभार प्रदर्शन संस्था के प्रभारी प्राचार्य त्रिलोचन प्रसाद चौधरी ने संभाला। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के सदस्य जैसे व्याख्याता तरुण कुमार राठौर, सुचिता भगत, अर्चना लकड़ा, नजमा बानो, असिमा तिर्की, प्रयोगशाला सहायक अंजलि देहरी, पीटीआई उष्मा पटेल सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

यह कार्यक्रम न केवल प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को खास बना बल्कि स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति युवाओं में जागरूकता बढ़ाने का भी एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ। स्वास्थ्य विभाग इस प्रकार के अभियान पूरे माह चलाकर स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

शीर्षक: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान: डाबड़दुंबा विद्यालय में विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, किया पौधरोपण

जयपुर/टोडारायसिंह/योगेश शर्मा/टोडारायसिंह उपखंड क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय,...