स्वदेशी जागरूकता अभियान – व्यापारी दुकान यात्रा’ का आगाज़

‘स्वदेशी जागरूकता अभियान – व्यापारी दुकान यात्रा’ का आगाज़

03 सितंबर 2025। लोकेंद्र सिंह शेखावत। टेलीग्राफ टाइम्स 

जयपुर। जयपुर के ऐतिहासिक हवा महल से मंगलवार को जयपुर व्यापार महासंघ द्वारा आयोजित ‘स्वदेशी जागरूकता अभियान – व्यापारी दुकान यात्रा’ की शुरुआत हुई। इस अवसर पर व्यापारिक चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ आह्वान को आगे बढ़ाते हुए स्वदेशी बोर्ड और पोस्टर का अनावरण कर उन्हें दुकानों पर लगाया गया। व्यापारियों से अपील की गई कि वे गर्व से मेड इन इंडिया उत्पादों को बढ़ावा दें।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय दुकानों का दौरा कर कारीगरों से संवाद किया गया। यूपीआई के माध्यम से भुगतान कर यह प्रदर्शित किया गया कि डिजिटल इंडिया अब जमीनी स्तर तक व्यापारियों को सशक्त बना रहा है।

व्यापार चौपाल में राजस्थान के व्यापारिक नेताओं ने सामूहिक रूप से ‘वोकल फॉर लोकल – भारत की शपथ’ ली। इस अवसर पर यह भी कहा गया कि प्रधानमंत्री द्वारा आश्वस्त किए गए जीएसटी सुधार दिवाली उपहार के रूप में देशभर के व्यापारियों को राहत और विकास प्रदान करेंगे।

जयपुर से शुरू हुआ यह व्यापरिक चौपाल वास्तव में एक राष्ट्रव्यापी अभियान का शुभारंभ है, जिसे राष्ट्रीय व्यापार कल्याण बोर्ड की ओर से पूरे भारत में ले जाया जाएगा।

इस आयोजन में जयपुर व्यापार महासंघ अध्यक्ष एवं सदस्य राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड भारत सरकार सुभाष गोयल, महामंत्री सुरेश सैनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेंद्र बज, कोषाध्यक्ष सचिन गुप्ता, संरक्षक वीरेंद्र राणा, आईटी चेयरपर्सन निशिता सुरोलिया सहित महासंघ के सभी बाजारों के अध्यक्ष, महामंत्री, अन्य पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य और बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

तेज बारिश के बावजूद भारी संख्या में व्यापारी इस अभियान में शामिल हुए और स्वदेशी संकल्प को नई गति देने का संकल्प व्यक्त किया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

धरमजयगढ़ में ‘हरा सोना’ बनाम ‘गजराज’: क्या इस बार जीत पाएगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था?

गनपत चौहान  ​कुड़ेकेला/धरमजयगढ़। छत्तीसगढ़ के वनांचलों में 'हरे सोने' यानी...

भारतमाला प्रोजेक्ट: सड़क निर्माण की आड़ में बेशकीमती पेड़ों का ‘रहस्यमयी’ सफाया, डीबीएल कंपनी पर गंभीर आरोप

गनपत चौहान  ​रायगढ़/छाल। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी भारतमाला परियोजना अब...