स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारियों ने पुरखों को किया स्मरण, वृक्षारोपण का लिया संकल्प
रिपोर्ट: टेलीग्राफ टाइम्स छत्तीसगढ़
By : गणपत चौहान
टेलीग्राफ टाइम्स
अगस्त 03,2025
बिलासपुर, 3 अगस्त।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी परिवार संगठन, नई दिल्ली के आह्वान पर आज देशभर में प्रतिमाह के प्रथम रविवार को आयोजित होने वाले “स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का स्मरण” कार्यक्रम के तहत बिलासपुर जिले में भी श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।

प्रातः 10 बजे, 10 मिनट के इस आयोजन में नगर के सेनानी उत्तराधिकारियों ने अपने पुरखों को स्मरण कर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर अगस्त माह में जयंती एवं पुण्यतिथि वाले छत्तीसगढ़ के तीन महान सेनानियों — पं. रोहणी कुमार बाजपेयी (पूर्व विधायक, पूर्व खादी बोर्ड अध्यक्ष), पं. रवि शंकर शुक्ला (मध्यप्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री) तथा बैरिस्टर ई. राघवेंद्र राव (बिलासपुर नगरपालिका के प्रथम अध्यक्ष, पूर्व गवर्नर एवं वायसराय समिति सदस्य) के योगदान को याद किया गया।
सेनानी परिवार की नातिन श्रीमती किरण शुक्ला ने कहा कि आज की पीढ़ी को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान की गाथा जाननी चाहिए। उन्होंने संगठित होकर राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम संयोजक एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पूर्व विधायक चन्द्र प्रकाश बाजपेयी ने बताया कि प्रतिमाह प्रथम रविवार को सेनानियों की स्मृति में यह आयोजन जारी रहेगा। उन्होंने जानकारी दी कि नगर विधायक अमर अग्रवाल के प्रयास से जल्द ही पुराने बस स्टैंड से शिव टॉकीज रोड स्थित नव-निर्मित गार्डन में सेनानियों के जीवन लेख एवं नाम पट्टिका स्थापित की जाएगी।
बैठक में सेनानी परिवार के सदस्यों ने छत्तीसगढ़ में भी अन्य राज्यों की तरह उत्तराधिकारियों को सुविधाएं देने की आवश्यकता पर चर्चा की। साथ ही राष्ट्र निर्माण, चरित्र निर्माण, जनसेवा, वृक्षारोपण, शिक्षा और स्वास्थ्य शिविर जैसे कार्यों को सामूहिक रूप से करने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण, सेनानियों की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुई। स्वागत भाषण डॉ. शिवनाथ श्रीवास ने दिया और आभार संदीप शुक्ला ने व्यक्त किया।
उपस्थित प्रमुख जन:
ई. रमेश राव बाबा, संदीप शुक्ला, चन्द्र प्रकाश बाजपेयी, श्रीमती किरण शुक्ला, डॉ. उषा किरण बाजपेयी, डॉ. रश्मि बाजपेयी, श्रीमती प्रतिमा शुक्ला, डॉ. आभा चौबे, श्रद्धा तिवारी, पार्षद नितिन पटेल, गणपत चौहान, प्रभात मिश्रा, मो. हसन रिज़वी, चन्द्र प्रदीप बाजपेयी, ओम प्रकाश पटेल, राम शंकर शुक्ला, राम नारायण पटेल, जैतराम, शत्रुघ्न सिंह सिकरवार, हर्षा बाजपेयी सहित बड़ी संख्या में सेनानी परिवार के सदस्य मौजूद रहे।
विशेष पहल:
कार्यक्रम के अंत में सभी उत्तराधिकारियों ने “माँ के नाम” एक आँवला का वृक्ष लगाकर बृहद स्तर पर वृक्षारोपण का संकल्प लिया।
आगामी कार्यक्रम:
4 अगस्त को बैरिस्टर ई. राघवेंद्र राव की 136वीं जयंती पर स्मरण संगोष्ठी सेनानी परिवार के सदस्य बाबा ई. रमेश राव के कार्यालय, लिंक रोड, चतुर्थ मंज़िल में आयोजित होगी।