स्वतंत्रता दिवस समारोह 2026: शासन सचिवालय में तैयारियों को समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश

जयपुर/ सुनील शर्मा/कार्मिक (ख-3) विभाग के संयुक्त शासन सचिव आशीष शर्मा ने शासन सचिवालय, जयपुर में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की सभी तैयारियां समयबद्ध, सुरक्षित और गरिमापूर्ण तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सोमवार को शासन सचिवालय में आयोजित समीक्षा बैठक में विभागवार तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को बेहतर आपसी समन्वय से कार्य करने को कहा।

विभिन्न विभागों को सौंपी गई जिम्मेदारियां:

  • सार्वजनिक निर्माण विभाग: मंच, रैंप, मरम्मत कार्य, प्रकाश एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
  • नगर निगम, जेडीए एवं उद्यान विभाग: सचिवालय परिसर तथा आसपास के क्षेत्रों में विशेष साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए।
  • पुलिस विभाग: सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण एवं प्रवेश व्यवस्था को सुचारू बनाने के निर्देश दिए गए।
  • चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग: आपात स्थिति से निपटने के लिए एम्बुलेंस और चिकित्सकीय दल की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया।
  • जयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (JCTSL): समारोह से जुड़ी परिवहन व्यवस्थाएं सुचारू रखने के निर्देश दिए गए।

​बैठक में पुलिस, सार्वजनिक निर्माण विभाग, जयपुर नगर निगम, जयपुर विकास प्राधिकरण, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, JCTSL सहित अन्य संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related