स्वतंत्रता दिवस पर खातीपुरा में मुख्य समारोह, स्वर्ण महल तिराहे पर होगा ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस पर खातीपुरा में मुख्य समारोह, स्वर्ण महल तिराहे पर होगा ध्वजारोहण

By : लोकेंद्र सिंह शेखावत 
टेलीग्राफ टाइम्स
अगस्त 14,2025

खातीपुरा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर खातीपुरा क्षेत्र का मुख्य समारोह 15 अगस्त को प्रातः 11:00 बजे स्वर्ण महल खातीपुरा तिराहे पर आयोजित होगा। इस मौके पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के मुख्य अतिथि होंगे – डॉ. अरुण चतुर्वेदी, चेयरमैन, वित्त आयोग, राजस्थान सरकार, एवं भारतीय सेना के मेजर जनरल डॉ. आशु सिंह लाछड़ी AVSM, जिन्हें दो बार राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता रिटायर्ड आईपीएस श्री सुरेंद्र कुमार, कमिश्नर रामकुमार, एसडीएम बी.एल. यादव, पंडित नरेंद्र शर्मा और रघुनंदन सिंह राठौड़ करेंगे।

विशिष्ट अतिथियों में नगर निगम चेयरमैन (वार्ड हेरिटेज) हेमेंद्र शर्मा, राकेश गुर्जर (पूर्व अध्यक्ष, शांति नगर मंडल), अमित चोपड़ा (उपाध्यक्ष, शांति नगर मंडल), कैप्टन बाबू सिंह, कैप्टन मातु सिंह, कैप्टन किशोर सिंह, और सूबेदार मेजर गिरधारी सिंह शामिल होंगे।

खातीपुरा व्यापार मंडल के संरक्षक श्रवण कुमार कुमावत, अध्यक्ष भवानी सिंह राठौड़, महामंत्री सत्यनारायण जोशी सहित पूरी कार्यकारिणी एवं सदस्यगण ने क्षेत्र के सभी गणमान्य नागरिकों और व्यापारियों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में उपस्थित होकर इस राष्ट्रीय पर्व की शोभा बढ़ाएँ।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों को स्वतंत्रता दिवस एवं जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ दी जाएँगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

अजमेर: नकाबपोश बदमाशों ने पेट्रोल बम से कबाड़ी गोदाम फूँका, 20 लाख का नुकसान; CCTV में कैद हुई करतूत

अजमेर (हरिप्रसाद शर्मा)। राजस्थान के अजमेर जिले में बदमाशों...

पेपर लीक पर सख्त कानून बनाए सरकार, युवाओं का भविष्य दांव पर: राजेंद्र सेन

योगेश शर्मा  ​जयपुर। राजस्थान में प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक...