स्वच्छ जयपुर के लिए निगम सख्त: कैमरों से पकड़ी जा रही गंदगी, दो दिन में वसूला 2.57 लाख का जुर्माना

सिंगल यूज प्लास्टिक पर 1.78 लाख की पेनाल्टी; सड़क पर कचरा फेंकने वाले युवकों से वसूला 10 हजार का केरिंग चार्ज

| योगेश शर्मा

जयपुर। गुलाबी नगरी को स्वच्छ, सुंदर और प्लास्टिक मुक्त बनाने के संकल्प के साथ नगर निगम जयपुर ने बड़ा अभियान छेड़ दिया है। निगम की स्वास्थ्य शाखा और चालान प्रकोष्ठ द्वारा शहर के विभिन्न व्यापारिक और सार्वजनिक क्षेत्रों में की गई सघन कार्रवाई में नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों पर भारी जुर्माना लगाया गया है। इस दौरान न केवल आर्थिक दंड दिया गया, बल्कि भारी मात्रा में प्रतिबंधित प्लास्टिक भी जब्त किया गया।

कैमरों की नजर में कचरा फैलाने वाले: कमांड सेंटर से 24 घंटे निगरानी

​अब शहर की सड़कों पर कचरा फेंकना भारी पड़ सकता है। उपायुक्त स्वास्थ्य ओम थानवी ने बताया कि स्मार्ट सिटी लिमिटेड के इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC) के माध्यम से शहर के प्रमुख बाजारों और स्थानों पर लगे 184 कैमरों से 24 घंटे निगरानी की जा रही है। कैमरों की मदद से खुले में कचरा फेंकने वालों को ट्रेस किया जा रहा है और मौके पर ही टीम भेजकर कार्रवाई की जा रही है।

10 हजार का केरिंग चार्ज: कैमरे में कैद हुए युवक

​निगम की सतर्कता का एक उदाहरण सिविल लाइन जोन में देखने को मिला, जहां दो युवक सड़क पर कचरा फेंकते हुए कैमरे में कैद हो गए। कंट्रोल रूम से सूचना मिलते ही निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर उन पर 10 हजार रुपए का केरिंग चार्ज लगाया। साथ ही, इन युवकों को भविष्य में सड़क पर गंदगी न करने और निगम की गाड़ी में ही कचरा डालने की शपथ दिलाई गई।

भारी जुर्माना और प्लास्टिक जब्ती

​दो दिवसीय विशेष अभियान के दौरान निगम ने कुल 2,57,100 रुपए का जुर्माना वसूला है।

  • सिंगल यूज प्लास्टिक: प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए निगम ने 1,78,800 रुपए का जुर्माना वसूला और 20 किलोग्राम सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त किया।
  • अतिक्रमण और गंदगी: दुकानदारों को अपने प्रतिष्ठानों के बाहर अस्थायी अतिक्रमण न करने और डस्टबिन का अनिवार्य उपयोग करने की हिदायत दी गई।

आयुक्त की अपील: प्लास्टिक छोड़ें, पर्यावरण बचाएं

​नगर निगम आयुक्त डॉ. गौरव सैनी ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि शहर की स्वच्छता निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा, “सिंगल यूज प्लास्टिक प्रकृति के लिए कैंसर के समान है, इसका उपयोग हर हाल में बंद होना चाहिए। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ यह अभियान और तेज किया जाएगा।” उन्होंने व्यापारियों और आमजन से ‘स्वच्छ जयपुर’ के निर्माण में सक्रिय सहयोग की अपील की।

निगम की चेतावनी: यदि आप सार्वजनिक स्थान पर गंदगी फैलाते हैं या प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग करते पाए जाते हैं, तो निगम की टीमें मौके पर ही भारी चालान काटने के लिए अधिकृत हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

एडीपीओ ने बसंतराय के विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण: व्यवस्थाओं की परखी हकीकत, लापरवाही पर स्पष्टीकरण के निर्देश

बसंतराय/ गोड्डा झारखंड/नेहा रंजन/शिक्षा विभाग एवं झारखंड शिक्षा परियोजना...