स्वच्छता को लेकर पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर सख्त, लापरवाही पर होगी कार्यवाही – प्रतिदिन वंदे मातरम और राष्ट्रगान का समय निर्धारित

स्वच्छता को लेकर पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर सख्त, लापरवाही पर होगी कार्यवाही – प्रतिदिन वंदे मातरम और राष्ट्रगान का समय निर्धारित

11 नवम्बर 2025, 09:26 AM | नरेश गुनानी 
जयपुर, 11 नवम्बर। पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि स्वच्छता में किसी भी प्रकार की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि कहीं भी गंदगी या नियमित सफाई में लापरवाही पाई गई, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

मदन दिलावर सचिवालय में आयोजित पंचायती राज विभाग और प्रदेश की सभी जिला परिषदों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि लंबे समय से ग्राम पंचायतों को प्रतिदिन सफाई और कचरा संग्रहण के निर्देश दिए जा रहे हैं, फिर भी कई गांवों में गंदगी की शिकायतें मिल रही हैं। यह गंभीर लापरवाही है, जिसे अब सहन नहीं किया जाएगा। सभी जिला परिषदों के मुख्य कार्यकारी अधिकारी निगरानी करें और दोषी अधिकारियों पर त्वरित कार्रवाई करें।

मंत्री ने यह भी निर्देश दिए कि सहायक विकास अधिकारी से लेकर पंचायत राज विभाग के वरिष्ठ अधिकारी तक प्रत्येक माह चार रात्रि गांवों में विश्राम करें और ग्राम पंचायतों का नियमित निरीक्षण अनिवार्य रूप से करें, जिसमें स्वच्छता की स्थिति की जांच भी शामिल हो।

बैठक में मदन दिलावर ने कहा कि 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित ग्राम सभाओं में “एक चारागाह एक पंचायत” गतिविधि तथा जलाशय, कुंड और बावड़ी की मरम्मत एवं अतिक्रमण हटाने के प्रस्ताव लिए जाने थे। यदि किसी ग्राम पंचायत ने ये प्रस्ताव नहीं लिए हैं, तो आगामी 15 नवम्बर तक ग्राम सभा आयोजित कर प्रस्ताव पारित किए जाएं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि ग्राम सभाओं की बैठकें सार्वजनिक रूप से आयोजित हों और उनकी फोटो, वीडियो व कार्यवृत्त “राजस्थान पंचायत पोर्टल” और सोशल मीडिया पर अपलोड किए जाएं, ताकि पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके। साथ ही पंचायत प्रतिनिधियों को ग्राम सभाओं में अधिकाधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने और सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के निर्देश भी दिए।

प्रतिदिन वंदे मातरम और राष्ट्रगान का निर्धारण
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि पंचायती राज विभाग के सभी कार्यालयों में प्रतिदिन कार्य दिवस की शुरुआत राष्ट्रगीत वंदे मातरम से और समापन राष्ट्रगान जन गण मन से किया जाएगा। इसके तहत प्रतिदिन सुबह 9:35 बजे सभी कार्मिक सामूहिक रूप से वंदे मातरम का गायन करेंगे, जबकि शाम 5:55 बजे राष्ट्रगान जन गण मन का सामूहिक गायन होगा।

इस गतिविधि की जियो टैगिंग और समय-स्थान की सूचना आधारित मॉनिटरिंग प्रणाली (Geographical Information Based System) के माध्यम से निगरानी की जाएगी ताकि कार्यक्रम की पूर्ण अनुपालना सुनिश्चित हो। इसके लिए विभाग में एक नोडल अधिकारी भी नियुक्त कर दिया गया है।

बैठक में शासन सचिव एवं आयुक्त पंचायती राज विभाग डॉ. जोगाराम, अतिरिक्त आयुक्त एवं विशिष्ट शासन सचिव बृजेश चंदोलिया, निदेशक स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) सलोनी खेमका सहित विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

एथेंस में आईआईएएस शासन सूचकांक का अनावरण: 164 देशों के सुशासन का होगा वैश्विक आकलन

एथेंस/ गौरव कोचर/राजस्थान के मुख्य सचिव एवं इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट...

राजस्थान विकास की नई ऊंचाइयों की ओर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की प्रधानमंत्री से महत्वपूर्ण भेंट

नई दिल्ली/ सुनील शर्मा/राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने...