स्टेट ओपन सीनियर वॉलीबॉल टूर्नामेंट के लिए ट्रायल 22 दिसंबर को

जिला वॉलीबॉल संघ की वार्षिक बैठक में कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा
रायगढ़।

| रिपोर्ट गणपत चौहान छत्तीसगढ़
जिला वॉलीबॉल संघ रायगढ़ की वार्षिक बैठक 17 दिसंबर को सायं स्थानीय कमला नेहरू उद्यान में आयोजित की गई। बैठक में रायगढ़ जिले के वरिष्ठ एवं वर्तमान खिलाड़ी, प्रशिक्षक तथा संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी सीनियर ओपन स्टेट वॉलीबॉल टूर्नामेंट की तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श करना रहा।
बैठक के दौरान कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा कर निर्णय लिए गए। इसमें स्टेट ओपन सीनियर वॉलीबॉल टूर्नामेंट के लिए टीम चयन, कोच, सहायक कोच एवं मैनेजर की नियुक्ति, खिलाड़ियों के आवागमन की व्यवस्था, खेल किट की उपलब्धता सहित अन्य व्यवस्थाओं पर सहमति बनी। इसके साथ ही आगामी दिनों में आयोजित होने वाली अगली बैठक की रूपरेखा भी तय की गई।
संघ की ओर से जानकारी दी गई कि आगामी 22 दिसंबर को शाम 3 बजे स्टेडियम में चयन ट्रायल आयोजित किया जाएगा। इस ट्रायल के माध्यम से टूर्नामेंट के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा तथा आगे की रणनीति और कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया जाएगा। इसी बैठक में संघ की नवीन कार्यकारिणी के गठन को लेकर भी चर्चा प्रस्तावित है।
बैठक के समापन पर संघ द्वारा जिले के सभी वरिष्ठ एवं वर्तमान खिलाड़ियों तथा पदाधिकारियों से आगामी ट्रायल और बैठकों में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का आह्वान किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का सख्त एक्शन: 488 मामले दर्ज, 78 आरोपी गिरफ्तार

जयपुर/ गौरव कोचर/राजस्थान में अन्य राज्यों से होने वाली...