स्कॉर्पियो से टक्कर के बाद व्यापारी का अपहरण और फिरौती मामला : चूरू पुलिस ने दो मुख्य आरोपी दबोचे

स्कॉर्पियो से टक्कर के बाद व्यापारी का अपहरण और फिरौती मामला : चूरू पुलिस ने दो मुख्य आरोपी दबोचे

गौरव कोचर 

चुरू, 1 अक्टूबर।
चूरू जिले में हुए अपहरण और फिरौती प्रकरण में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो और मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है।

घटना का विवरण

यह वारदात 24 सितंबर 2025 को घटी थी। पीड़ित अनिल कुमार, जो अमरसर ग्राम सेवा सहकारी समिति के व्यवस्थापक हैं, अपनी कार से कहीं जा रहे थे। इस दौरान कातर छोटी बस स्टैंड पर एक स्कॉर्पियो ने जानबूझकर उनकी ऑल्टो कार को टक्कर मारी।
अनिल कुमार ने स्कॉर्पियो का पीछा किया, लेकिन गाड़ी में बैठे 6-7 बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और जबरन गाड़ी से उतार कर अपहरण कर लिया।

अपहरणकर्ताओं ने अनिल कुमार की आंखों पर पट्टी बांधकर उन्हें अज्ञात स्थान पर ले जाकर बेरहमी से पीटा और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद परिजनों पर दबाव डालकर ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिए 36 हजार रुपये की फिरौती वसूली गई।
अगली सुबह आरोपियों ने पीड़ित को मोटरसाइकिल पर बैठाकर साजनसर गांव की रोही में पटक कर फरार हो गए।

पुलिस की कार्रवाई

पीड़ित द्वारा साण्डवा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई, जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जय यादव (आईपीएस) के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई।
अति. पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार, वृताधिकारी प्रहलाद राय और साण्डवा थानाधिकारी जयप्रकाश के नेतृत्व में गठित टीम ने गहन छानबीन और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हंसराज जाट पुत्र मोहन लाल (24) और भैरू सिंह पुत्र करणी सिंह राजपूत (38), निवासी लिखमीसर थाना शेरुणा, जिला बीकानेर के रूप में हुई है।

न्यायिक कार्यवाही और आगे की जांच

गिरफ्तार दोनों आरोपियों को 30 सितंबर को न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

इस कार्रवाई में हेड कांस्टेबल महावीर सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनकी सक्रियता से आरोपियों की गिरफ्तारी संभव हो पाई।

पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद इस गैंग की पूरी कार्यप्रणाली का खुलासा होगा और अन्य आपराधिक वारदातों से भी पर्दा उठने की संभावना है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

अजमेर: नकाबपोश बदमाशों ने पेट्रोल बम से कबाड़ी गोदाम फूँका, 20 लाख का नुकसान; CCTV में कैद हुई करतूत

अजमेर (हरिप्रसाद शर्मा)। राजस्थान के अजमेर जिले में बदमाशों...

पेपर लीक पर सख्त कानून बनाए सरकार, युवाओं का भविष्य दांव पर: राजेंद्र सेन

योगेश शर्मा  ​जयपुर। राजस्थान में प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक...