सोसाइटी में सुगमता से धान विक्रय होने पर किसान ने की व्यवस्थाओं की सराहना

सोसाइटी में सुगमता से धान विक्रय होने पर किसान ने की व्यवस्थाओं की सराहना

| रिपोर्ट गणपत चौहान छत्तीसगढ़

रायपुर, 17 दिसंबर 2025।
राज्य सरकार द्वारा किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लागू की गई धान खरीदी व्यवस्था से किसान संतुष्ट नजर आ रहे हैं। सहकारी समितियों में धान विक्रय की प्रक्रिया को सरल, सुव्यवस्थित और पारदर्शी बनाया गया है, जिससे किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है।

सूरजपुर जिले के ग्राम खडगवाकला निवासी किसान सर्विस कुमार यादव ने अपना धान सुंदरा सेवा सहकारी समिति में विक्रय किया। किसान सर्विस कुमार यादव ने बताया कि समिति में धान विक्रय की पूरी प्रक्रिया अत्यंत सुगम और व्यवस्थित रही। समिति में मौजूद मजदूरों द्वारा ही धान की तौल, बोरी की सिलाई एवं अन्य आवश्यक कार्य किए गए, जिससे उन्हें किसी भी तरह की असुविधा नहीं हुई।

किसान ने बताया कि सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध और सहयोगपूर्ण होने के कारण धान विक्रय की प्रक्रिया सहज रूप से पूरी हो सकी। टोकन मिलने से लेकर धान तौल और भुगतान की प्रक्रिया तक कहीं भी किसी प्रकार की समस्या नहीं आई, जिससे किसानों का समय और श्रम दोनों की बचत हुई।

किसान सर्विस कुमार यादव ने धान खरीदी व्यवस्था की सराहना करते हुए इसके लिए राज्य सरकार और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए की गई व्यवस्थाओं से किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है और धान विक्रय की प्रक्रिया सरल एवं पारदर्शी बनी हुई है।

उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा किसान हित में प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से सहकारी समितियों के माध्यम से की जा रही है। इसके साथ ही टोकन मिलने और भुगतान प्राप्त करने की प्रक्रिया भी सुचारू रही, जिससे किसानों में संतोष का माहौल है।

किसान ने कहा कि इस प्रकार की सुव्यवस्थित धान खरीदी व्यवस्था से किसानों का भरोसा शासन पर और मजबूत हुआ है और इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी बल मिल रहा है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

सियासत के मंच पर बड़ा दावा: ‘बाबा-भागलपुर’ ने एनडीए के भविष्य को लेकर की सटीक भविष्यवाणी

भागलपुर/ लोकेंद्र सिंह शेखावत/बिहार: देश के कई राज्यों के...