सोफिया कॉलेज डांडिया नाइट विवाद में एबीवीपी का हंगामा

सोफिया कॉलेज डांडिया नाइट विवाद में एबीवीपी का हंगामा

एंकर की टिप्पणी से भड़का विवाद, पुलिस से नोकझोंक के बाद माहौल गरमाया

रिपोर्ट हरिप्रसाद शर्मा पुष्कर, संपादन नरेश गुनानी, टेलीग्राफ टाइम्स।

अजमेर, 3 अक्टूबर।
अजमेर के प्रतिष्ठित मिशनरी सोफिया कॉलेज में आयोजित डांडिया नाइट कार्यक्रम विवादों में घिर गया है। कार्यक्रम के दौरान एंकर द्वारा छात्राओं को संबोधित करते हुए की गई टिप्पणी “किसी का सैयां है क्या, तो दिखाओ अपनी एनर्जी” ने छात्राओं और दर्शकों को असहज कर दिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही मामला तूल पकड़ गया और कॉलेज प्रशासन तथा छात्र संगठनों के बीच टकराव की स्थिति बन गई।

एबीवीपी का प्रदर्शन और पुलिस से झड़प

विवाद बढ़ने पर शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज के बाहर जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कॉलेज प्रशासन पर धार्मिक भावनाएं आहत करने और अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाते हुए प्राचार्य से सार्वजनिक माफी की मांग की।

स्थिति तब तनावपूर्ण हो गई जब एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कॉलेज गेट पर चढ़ने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद पुलिस ने जाब्ता तैनात कर हालात को संभालने की कोशिश की। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई। एबीवीपी ने सड़क जाम कर दी, जिसे पुलिस ने बलपूर्वक खुलवाया।

कॉलेज प्रशासन का रुख और छात्रों की चेतावनी

विवाद के बीच कॉलेज प्रिंसिपल ने छात्रों से वार्ता की, लेकिन माफी देने से साफ इंकार कर दिया। इससे आक्रोशित छात्रों ने जमकर नारेबाजी की और चेतावनी दी कि यदि प्रशासन अपनी गलती स्वीकार नहीं करता तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।

एबीवीपी का आरोप

एबीवीपी महानगर सहमंत्री वीरेंद्र जडेजा ने आरोप लगाया कि मिशनरी संस्था द्वारा संचालित सोफिया कॉलेज ने पवित्र सांस्कृतिक आयोजन को अश्लीलता का केंद्र बना दिया है। उनका कहना है कि इस तरह की टिप्पणी छात्राओं और धार्मिक भावनाओं का अपमान है, जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सुरक्षा व्यवस्था

विवाद को देखते हुए पुलिस ने कॉलेज परिसर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और प्रशासन हालात पर पैनी नजर बनाए हुए है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

एथेंस में आईआईएएस शासन सूचकांक का अनावरण: 164 देशों के सुशासन का होगा वैश्विक आकलन

एथेंस/ गौरव कोचर/राजस्थान के मुख्य सचिव एवं इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट...

राजस्थान विकास की नई ऊंचाइयों की ओर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की प्रधानमंत्री से महत्वपूर्ण भेंट

नई दिल्ली/ सुनील शर्मा/राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने...