सोनें की ठगी का पर्दाफाश — महिला आरोपिया गिरफ्तार

सोनें की ठगी का पर्दाफाश — महिला आरोपिया गिरफ्तार

जयपुर, 18 सितम्बर 2025। गौरव कोचर।टेलीग्राफ टाइम्स।
श्याम नगर थाना पुलिस ने सोने की ठगी करने वाली महिला दीप्ति जैन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उपायुक्त दक्षिण, राजर्षि राज (IPS) ने जानकारी दी कि आरोपिया ने असली सोने की चैन बताकर नकली चैन के बदले लाखों रुपये हड़प लिए थे।

मामला कैसे खुला

15 मई 2025 को परिवादी सुनिल जैन निवासी सिद्धार्थ अपार्टमेंट, श्याम नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

  • सुनिल जैन ने बताया कि उनकी पुरानी परिचित दीप्ति जैन, जो टोंक रोड स्थित वुमेंस हब नाम से बुटीक चलाती है, ने अपने व्यापार में नुकसान और कर्ज का हवाला देकर 270 ग्राम सोने की 22 चैन बेचने का दावा किया।
  • इसके बदले में उसने परिवादी से 23.66 लाख रुपये लिए।
  • बाद में पता चला कि दी गई चैन नकली थीं और इस प्रकार ठगी की गई।

मुकदमा दर्ज

रिपोर्ट पर थाना श्याम नगर में प्रकरण संख्या 268/2025 दर्ज किया गया, जिसमें बीएनएस की धारा 318(4), 316(2) और 61(2) लागू की गई।

पुलिस कार्रवाई

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ललित किशोर शर्मा और सहायक पुलिस आयुक्त योगेश चौधरी के सुपरविजन में थाना प्रभारी दलवीर सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
आधुनिक तकनीकी साधनों और परंपरागत पुलिसिंग का उपयोग करते हुए टीम ने आरोपिया को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपिया का आपराधिक रिकॉर्ड

गिरफ्तार दीप्ति जैन (पत्नी श्री विशाल जैन, उम्र 43 वर्ष, निवासी जय जवान कॉलोनी, टोंक रोड, जयपुर) के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं—

  1. 2017 – मालवीय नगर थाना, धारा 279, 337 IPC
  2. 2024 – माणक चौक थाना, धारा 420, 406, 506, 384, 120B IPC
  3. 2025 – आदर्शनगर थाना, धारा 318(4), 316(2) BNS
  4. 2025 – श्याम नगर थाना, धारा 316(2), 318(4), 61(2) BNS

आगे की कार्रवाई

फिलहाल आरोपिया से पूछताछ जारी है। पुलिस को उम्मीद है कि शहर में हुई अन्य ठगी की वारदातों का भी खुलासा हो सकता है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

अजमेर: नकाबपोश बदमाशों ने पेट्रोल बम से कबाड़ी गोदाम फूँका, 20 लाख का नुकसान; CCTV में कैद हुई करतूत

अजमेर (हरिप्रसाद शर्मा)। राजस्थान के अजमेर जिले में बदमाशों...

पेपर लीक पर सख्त कानून बनाए सरकार, युवाओं का भविष्य दांव पर: राजेंद्र सेन

योगेश शर्मा  ​जयपुर। राजस्थान में प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक...