सेवा शिविरों में आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित – जिला कलक्टर

सेवा शिविरों में आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित – जिला कलक्टर

लोकेंद्र सिंह शेखावत 

जयपुर, 20 सितम्बर 2025। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशों की अनुपालना में जयपुर जिले में सेवा पखवाड़े के तहत शहरी एवं ग्रामीण सेवा शिविरों का सफलतापूर्वक आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करना और राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाना है।

Photo credit Telegraph Times

शनिवार को जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने चाकसू के टूमली का बास, कोथून और सांगानेर के लाखना शिविरों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने लाभार्थियों से संवाद कर फीडबैक प्राप्त किया और अधिकारियों को सेवा शिविरों को “समाधान शिविर” की भावना से संचालित करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने बताया कि राजस्व, श्रम, सामाजिक सुरक्षा और स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया जा रहा है, जिससे लोगों को काफी राहत मिली है।

डॉ. सोनी ने विभिन्न विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए कहा कि आमजन की समस्याओं का निपटारा गुणवत्तापूर्ण, त्वरित और पारदर्शी तरीके से होना चाहिए। उन्होंने पीएचईडी विभाग को पानी की सप्लाई सुचारू रखने और लीकेज पाइपलाइनों को तुरंत दुरुस्त करने, जेवीएनएल विभाग को झूलते बिजली तारों को सही करने और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही राजस्व विभाग को किसान फार्मर आईडी पोर्टल पर लंबित आवेदनों का शीघ्र निस्तारण करने तथा किसानों को गिरदावरी एप के माध्यम से गिरदावरी कराने हेतु प्रेरित करने को कहा।

इसके अलावा, सहकारिता विभाग को बकाया ई-केवाईसी आवेदनों का तुरंत निस्तारण, पंचायत समिति को अनुसूचित जाति व जनजाति के लाभार्थियों को कैटल शेड योजना का अधिक से अधिक लाभ दिलाने और चिकित्सा एवं आयुर्वेद विभाग को शिविर में आए 30 वर्ष से अधिक आयु के आगंतुकों की स्वास्थ्य जांच अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिए गए।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सेवा शिविरों का संचालन पूरी पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ किया जा रहा है ताकि राज्य सरकार की योजनाओं का अधिकतम लाभ पात्र लोगों तक पहुंच सके और आमजन की समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का सख्त एक्शन: 488 मामले दर्ज, 78 आरोपी गिरफ्तार

जयपुर/ गौरव कोचर/राजस्थान में अन्य राज्यों से होने वाली...