सेवा पखवाड़ा के तहत किशनगढ़बास में भव्य रक्तदान शिविर, 181 लोगों ने किया रक्तदान

सेवा पखवाड़ा के तहत किशनगढ़बास में भव्य रक्तदान शिविर, 181 लोगों ने किया रक्तदान

नरेश गुनानी
27 सितंबर 2025 | टेलीग्राफ टाइम्स

Photo credit Telegraph Times

किशनगढ़बास। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पखवाड़ा सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को किशनगढ़बास सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मंडल किशनगढ़बास एवं मोठूका मंडल के संयुक्त तत्वावधान में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सुबह 9 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक चले इस शिविर में कुल 181 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। विशेष बात यह रही कि बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर रक्तदान में भाग लिया।

Photo credit Telegraph Times

कार्यक्रम का शुभारंभ एवं आयोजन

रक्तदान शिविर का शुभारंभ भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य एवं पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव ने प्रथम रक्तदाता महिला उषा देवी गर्ग के हाथों कराया। इस अवसर पर किशनगढ़बास मंडल अध्यक्ष मनोज मित्तल और मोठूका मंडल अध्यक्ष राजकुमार राजपूत ने अपनी-अपनी मंडल कार्यकारिणी के साथ शिविर का विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने रक्तदाताओं का रजिस्ट्रेशन करवा कर उन्हें रक्तदान के लिए प्रेरित किया।
भाजपा मंडल उपाध्यक्ष तेजसिंह सैनी ने जानकारी दी कि सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित इस शिविर में दोनों मंडलों के कार्यकर्ताओं और आमजन का उत्साह देखते ही बन रहा था।

चिकित्सकीय प्रबंधन और सहयोग

रक्त संग्रहण की व्यवस्था अलवर ब्लड बैंक और जीवनधारा ब्लड बैंक की टीमों ने संभाली। उन्होंने रक्तदाताओं की स्वास्थ्य जांच कर सुरक्षित रक्तदान सुनिश्चित किया और सभी रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र प्रदान किए।
चिकित्सकीय सेवाओं में सीएमएचओ डॉ. अरविन्द गेट, बीसीएमएचओ डॉ. सतीश यादव, डॉ. अतुल गौड़, डॉ. सुरेश पाटौदिया, रतनलाल शर्मा, भूपेन्द्र यादव, देवेन्द्र शर्मा, मनीषा और राजेश यादव सहित अन्य चिकित्सा कर्मियों ने अहम भूमिका निभाई।

जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं की सहभागिता

शिविर में भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश बटवाड़ा, जयसिंह सरदार, जगदीश यादव, बलविन्द्र सिंह, संतोष गोयल, विश्वास यादव, जसवंत यादव, सतीश सिंहल, प्रताप सरपंच, ईश्वर सरपंच, रामजीत गुर्जर, शिवहरि गुर्जर, सुरेश भेड़ी, अनिल शर्मा पार्षद, विनोद मिश्रा, संजय गोयल, रिंकेश गुप्ता, संदीप वलेचा, विजय गुर्जर, रवि यादव, संतोष गर्ग, नीरज गर्ग, रामनरेश यादव, शिवदयाल पार्षद, गोपाल यादव, माया खंडेलवाल, अजय योगी, राजपाल यादव, रोहित यादव, रहमत खां मेवाती, निहाल सिंह और सुनील पंवार सहित अनेक गणमान्य नागरिक व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सेवा और संकल्प का संदेश

रक्तदान शिविर ने न केवल प्रधानमंत्री जन्मदिवस पखवाड़ा के सेवा संकल्प को सार्थक किया बल्कि समाज में रक्तदान जैसी मानवीय सेवा के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया। आयोजन समिति ने सभी रक्तदाताओं व सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का सख्त एक्शन: 488 मामले दर्ज, 78 आरोपी गिरफ्तार

जयपुर/ गौरव कोचर/राजस्थान में अन्य राज्यों से होने वाली...