सेवानिवृत्त हुए जीएम (खनन) एल.बी. देवांगन, सम्मान समारोह में दी गई भावभीनी विदाई

छत्तीसगढ़


सेवानिवृत्त हुए जीएम (खनन) एल.बी. देवांगन, सम्मान समारोह में दी गई भावभीनी विदाई

रिपोर्ट: टेलीग्राफ टाइम्स संवाददाता 
Edited By : गणपत चौहान 
टेलीग्राफ टाइम्स
जुलाई 01,2025

रायगढ़/बरौद कालरी।
एसईसीएल रायगढ़ क्षेत्र की जामपाली खुली खदान में सोमवार को एक भावुक और गरिमामयी माहौल देखने को मिला, जब खनन क्षेत्र में लंबे समय तक उत्कृष्ट सेवाएं देने के बाद उपक्षेत्रीय प्रबंधक सह महाप्रबंधक (खनन) एल.बी. देवांगन को सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह के माध्यम से विदाई दी गई।

इस अवसर पर आयोजित समारोह में जामपाली ओसीएम के वरिष्ठ सहायक प्रबंधक सुभाषचंद्र नायक को भी सेवानिवृत्त होने पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जामपाली के सभागार भवन में किया गया, जहां कर्मचारियों और अधिकारियों ने अपने प्रिय अधिकारियों को यादगार विदाई दी।

मुख्य अतिथि ने सराहा कार्यकाल

समारोह में मुख्य अतिथि रायगढ़ क्षेत्र के महाप्रबंधक अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्ति जीवन का स्वाभाविक चरण है। उन्होंने कहा कि एल.बी. देवांगन एवं सुभाषचंद्र नायक ने अपने कार्यकाल के दौरान कंपनी हित में जो उल्लेखनीय कार्य किए, वे प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने दोनों अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके योगदान की सराहना की।

शानदार जुलूस और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ

कार्यक्रम की शुरुआत जामपाली गेस्ट हाउस से एक भव्य जुलूस के साथ हुई, जो गाजे-बाजे, पारंपरिक कर्मा नृत्य और आतिशबाजी के साथ उपक्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय तक पहुंचा। यह दृश्य किसी उत्सव से कम नहीं था, जिसमें कर्मचारियों का भावनात्मक जुड़ाव साफ झलक रहा था।

सम्मान में शामिल रहे कई गणमान्य अधिकारी

समारोह में उपस्थित प्रमुख अधिकारियों में

  • बरौद के उपक्षेत्रीय प्रबंधक अवधेश झा,
  • जामपाली ओसीएम के खान प्रबंधक प्रेमचंद मेहरा,
  • कार्मिक प्रबंधक शिवचरण जांगड़े,
  • क्षेत्रीय जेसीसी सदस्य मुकेश कुमार मंडल शामिल रहे।

इसके अलावा श्रम संगठनों से

  • नोमेश कुमार डनसेना,
  • रविकांत मनहर,
  • भूपेन्द्र पैंकरा ने भी मंच साझा कर अपने विचार व्यक्त किए।

भावुक क्षणों के साथ समापन

समारोह के अंत में साथियों और अधीनस्थों ने एल.बी. देवांगन और सुभाषचंद्र नायक को उपहार, पुष्पगुच्छ और स्मृति चिह्न भेंट किए। विदाई के इस क्षण को सभी के लिए अविस्मरणीय बनाने की पूरी कोशिश की गई।


 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

शीर्षक: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान: डाबड़दुंबा विद्यालय में विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, किया पौधरोपण

जयपुर/टोडारायसिंह/योगेश शर्मा/टोडारायसिंह उपखंड क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय,...