सेन समाज की अनूठी पहल : “एक पेड़ मातृ भूमि के नाम” अभियान की शुरुआत

सेन समाज की अनूठी पहल : “एक पेड़ मातृ भूमि के नाम” अभियान की शुरुआत

रिपोर्ट हरि प्रसाद शर्मा पुष्कर,संपादन सुनील शर्मा,टेलीग्राफ टाइम्स।

पुष्कर/अजमेर। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से श्री सेन समाज मातृ शक्ति सेवा समिति ने मंगलवार को “सभी प्रदेशों में एक पेड़ मातृ भूमि के नाम” लगाने का अनूठा अभियान शुरू किया। इस अभियान का शुभारंभ तीर्थराज पुष्कर स्थित सेन महाराज पेनोरमा परिसर में किया गया, जहां राष्ट्रीय अध्यक्ष कंचन सैन ने स्वयं 11 छायादार पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कंचन सैन ने कहा कि “मातृ भूमि का कर्ज हम कभी नहीं चुका सकते, लेकिन वृक्षारोपण से हम उसे हरा-भरा बनाकर अपने कर्तव्य का निर्वहन कर सकते हैं।” उन्होंने सभी प्रदेश अध्यक्षों से अपने-अपने क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण कर इस अभियान को जन-आंदोलन का रूप देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में समाज के कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें नागौर जिलाध्यक्ष इन्द्रा सैन, अजमेर जिलाध्यक्ष सरोज भाटी, संतोष सेन, उर्मिला सेन, अजमेर शारदा सेन, चूरू रामेश्वर सेन, नवरत्न सैन, मेड़ता सैन मंदिर अध्यक्ष फूलचंद सैन, पवन सैन, रोहित सेन, सुनिल सेन, अजमेर गोविंद सैन और पन्नालाल सेन चावड़िया प्रमुख रूप से शामिल थे।

सभी सदस्यों ने पौधरोपण कर समाज को हरियाली के महत्व और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का संदेश दिया। आयोजन के दौरान उपस्थित जनों ने वृक्षों की देखभाल और संरक्षण की शपथ भी ली, ताकि यह अभियान केवल पौधारोपण तक सीमित न रहकर लंबे समय तक हरियाली फैलाने में सहायक बने।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related