सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ द्वारा स्व. एस. एम. शुक्ला जी की 105वीं जयंती पर भव्य समारोह आयोजित
Written By: गणेश शर्मा
टेलीग्राफ टाइम्स
मई 5, 2025
मुम्बई, 1 मई को सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ (सीआरएमएस) द्वारा स्वर्गीय एस. एम. शुक्ला जी की 105वीं जयंती, कामगार दिवस एवं महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीआरएमएस अध्यक्ष डॉ. प्रवीण वाजपेई ने की। इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष स्व. आर. पी. भटनागर को ट्रेड यूनियन क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह में कार्यकारी अध्यक्ष वी. के. सावंत, महासचिव अनिल कुमार दुबे और कोषाध्यक्ष रामगोपाल निम्बालकर ने डॉ. भटनागर को यह सम्मान प्रदान किया। मान्यता चुनावों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सभी मंडलों के अध्यक्षों, सचिवों, शाखाओं के पदाधिकारियों व सदस्यों को भी इस अवसर पर सम्मानित किया गया।
अपने संबोधन में डॉ. प्रवीण वाजपेई ने 1984 में शुरू की गई संघ की पत्रिका रेल केसरी की चर्चा करते हुए बताया कि इस पत्रिका का प्रकाशन मथुरा से शुरू किया गया था और ‘रेल केसरी’ की उपाधि स्व. शुक्ला जी को तत्कालीन प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू द्वारा दी गई थी। उन्होंने सभी सदस्यों से एकजुटता के साथ केवल एक ही यूनियन को रेलवे में स्थापित करने के लिए समर्पण और मेहनत का आह्वान किया।
कार्यक्रम में कामगार सेना के कार्यकारी अध्यक्ष संजय जोशी और महासचिव दिवाकर देव ने भी भाग लिया और संगठन की प्रतिबद्धता को दोहराया।
इस मौके पर विभिन्न मंडलों के प्रतिनिधियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिनमें प्रमुख रूप से:
- मुंबई मंडल: अध्यक्ष विवेक सिसोदिया, सचिव संजीव कुमार दुबे
- पुणे मंडल: अध्यक्ष एस. पी. सिंह, सचिव एस. के. मिश्रा
- भुसावल मंडल: अध्यक्ष सचिव एस. बी. पाटील
- नागपुर मंडल: अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, सचिव राकेश कुमार
- सोलापुर मंडल: अध्यक्ष सचिव
- महिला शाखा अध्यक्ष: शिल्पा पालव
इसके अतिरिक्त अन्य गणमान्य सदस्य जैसे धर्मेश कर्दम, आर. जे. सिंह, एम. वाय. खान, छाया शेलके, अमीर खान, राकेश श्रीवास, शांता राम गागुर्डे, राजू परदेशी, सीमा मोहन, राजेन्द्र गुजरे आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के सांस्कृतिक भाग में सामाजिक-सांस्कृतिक संस्था आरोही द्वारा एक संगीतमय प्रस्तुति दी गई। कलाकार दिनेश माने, हेमंत तेंदुलकर, दशरथ आ., प्रमोद ठक्कर, सुचिता, अनीता पवार, राजेन्द्र तिवारी, यशी एवं साक्षी तिवारी ने अपनी मधुर आवाज़ों से समां बांधा।
इस अवसर पर पहलगाम में पर्यटकों पर हुए नरसंहार की कड़ी निंदा की गई और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
यह जानकारी सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ के जोनल मीडिया सलाहकार श्री आर. बी. चतुर्वेदी ने दी।

