सेनानी परिवार ने पुरखों को किया स्मरण, मनाया दीपावली मिलन

सेनानी परिवार ने पुरखों को किया स्मरण, मनाया दीपावली मिलन

सेनानियों और स्व. रामचरण साहू को किया नमन — 30 नवंबर को बिलासपुर में होगा भव्य प्रांतीय सम्मेलन

गणपत चौहान छत्तीसगढ़ •

बिलासपुर।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी परिवार संगठन, नई दिल्ली के राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत “सेनानी स्मरण आयोजन” का आयोजन बिलासपुर में बड़े श्रद्धाभाव से किया गया। देशभर में हर माह के पहले रविवार को आयोजित किए जाने वाले इस कार्यक्रम के अंतर्गत 2 नवम्बर को बिलासपुर जिले के सेनानी परिवारों ने अपने पुरखों को नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की और दीपावली मिलन समारोह के रूप में देशभक्ति और सामाजिक एकता का संदेश दिया।

फ़ोटो टेलीग्राफ टाइम्स

कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक चन्द्र प्रकाश बाजपेयी ने की। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि “भारत को आज़ादी दिलाने वाले अमर सेनानियों की गाथा को नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सबका नैतिक कर्तव्य है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने जो त्याग और बलिदान किया, वही आज के भारत की नींव है।”

 स्व. रामचरण साहू को भावपूर्ण श्रद्धांजलि

कार्यक्रम की शुरुआत स्थानीय अशोक नगर स्थित डॉ. शकुंतला जितपुरे के निवास पर हुई। सबसे पहले उपस्थित अतिथियों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. रामचरण साहू के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन किया।
बाजपेयी ने कहा कि स्व. साहू जी का जीवन राष्ट्रसेवा, जनजागरण और चरित्र निर्माण का प्रतीक रहा है। उनके विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

फ़ोटो टेलीग्राफ टाइम्स

 संगठनात्मक एकता और समाजसेवा का संकल्प

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डॉ. शकुंतला जितपुरे ने संगठन के कार्यों की रूपरेखा प्रस्तुत की और बताया कि प्रतिमाह प्रथम रविवार को प्रातः 10 बजे “10 मिनट सेनानी स्मरण” कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की गाथाओं से जोड़ना ही इस संगठन का उद्देश्य है।
उन्होंने बताया कि 30 नवम्बर को प्रातः 9 बजे जय स्तम्भ पर पुष्पांजलि और ध्वजारोहण के साथ छत्तीसगढ़ प्रांतीय सम्मेलन का आयोजन बिलासपुर में किया जाएगा, जिसमें राष्ट्रीय महामंत्री जितेन्द्र रघुवंशी, प्रदेश अध्यक्ष मुरली खंडेलवाल सहित पांच राष्ट्रीय पदाधिकारी और विभिन्न जिलों के प्रतिनिधि भाग लेंगे।

 राष्ट्रनिर्माण और जनसेवा पर हुआ विचार-विमर्श

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने एक स्वर से यह निर्णय लिया कि संगठन आगे चलकर जनसेवा, वृक्षारोपण, शिक्षा और स्वास्थ्य शिविरों में सक्रिय भूमिका निभाएगा।
नगर विधायक अमर अग्रवाल के प्रयासों से नगर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मृति में सेवा सदन और नव निर्मित गार्डन में सेनानियों के नाम पट्टिका और जीवन परिचय लगाने की घोषणा का सभी उपस्थित जनों ने हर्ष के साथ स्वागत किया।

 वीरांगना श्रीमती राम बाई साहू का विशेष सम्मान

कार्यक्रम में 90 वर्षीय वीरांगना श्रीमती राम बाई साहू, स्व. रामचरण साहू की पत्नी का विशेष सम्मान किया गया।
डॉ. शकुंतला जितपुरे ने सभी अतिथियों का तिलक लगाकर स्वागत किया और दीपावली मिलन के दौरान “छत्तीसगढ़िया जलपान” के साथ आत्मीयता और एकता का संदेश दिया।

 कार्यक्रम में रहे अनेक गणमान्य उपस्थित

कार्यक्रम में सेनानी परिवारों से बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से चन्द्र प्रकाश बाजपेयी, डॉ. शकुंतला जितपुरे, डॉ. रश्मि जितपुरे, डॉ. उषा किरण बाजपेयी, डॉ. शिवनाथ श्रीवास, योगेश तिवारी, हर्ष मिश्रा, हनी शुक्ला, श्रीमती निवेदिता सरकार, सोनम साहू, जनक दुलारी साहू, संजय तिवारी, चित्रलेखा कांसकार, राम बाबू साहू, राजकुमार साहू, शरद साहू, शिवकुमारी यादव, किशन यादव, रामनारायण पटेल, हेमश्री चौधरी, काव्या चौधरी और आकृति साहू शामिल रहे।

कार्यक्रम का संचालन चन्द्र प्रकाश बाजपेयी ने किया जबकि आभार प्रदर्शन डॉ. रश्मि जितपुरे ने व्यक्त किया।

अंत में सभी उत्तराधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों पर चलने का संकल्प दोहराया और आगामी 30 नवम्बर को होने वाले भव्य प्रांतीय सम्मेलन की तैयारियों की रूपरेखा तय की।

कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि राष्ट्रनिर्माण की भावना और स्वतंत्रता सेनानियों की विरासत आज भी समाज में जीवित है, बस उसे संगठित होकर आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का सख्त एक्शन: 488 मामले दर्ज, 78 आरोपी गिरफ्तार

जयपुर/ गौरव कोचर/राजस्थान में अन्य राज्यों से होने वाली...